अशोकनगर में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आपको बता दे आरोपी प्रदीप बुनकर सिर्फ 12वीं पास है, जिसने मासूम को गलत इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी थी। इस घटना के 15 महीने बाद जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास कोई डिग्री नहीं थी। पुलिस ने अब फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
BREAKING : 17 जनवरी को इंदौर आ रहे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। वे भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से जान गंवाने वाले 23 लोगों के परिवारों से मिलेंगे। इसी बीच राहुल गांधी मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एक प्रदर्शन भी करने वाले है। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी है।
ED का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप
कलकत्ता हाई कोर्ट में 14 जनवरी 2026 को ED बनाम I-PAC मामले में अहम सुनवाई हुई। ईडी ने सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया कि उन्होंने आई-पैक दफ्तर में छापेमारी के दौरान दखल दिया और जरूरी डिजिटल डेटा व दस्तावेज अपने साथ ले गईं। ईडी ने साफ कहा कि उनके पास कोई डेटा नहीं है, इसलिए उसे सुरक्षित रखने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, टीएमसी ने इसे चुनावी रणनीति बताया।
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका जितेश शर्मा का दर्द
भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जितेश ने भावुक होते हुए कहा कि वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह न मिलना उनके लिए “दिल टूटने वाला” था, क्योंकि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर करने का जो कारण दिया, वे उससे सहमत हैं।
कुख्यात ईरानी गैंग का सदस्य रूपेश आहिर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस ने कुख्यात ईरानी गैंग के सक्रिय सदस्य रूपेश आहिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 8.50 लाख रुपये आंकी गई है। इस गिरफ्तारी से भोपाल, विदिशा और सागर में हुई वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
घर बैठे हर महीने मिलेंगे 5,550 रुपये, जाने क्या है स्कीम
पोस्ट ऑफिस की और से मासिक आय योजना चलाई जा रही है, जिसमे एकमुश्त 9 लाख जमा करने पर हर महीने 5,550 रूपए की इनकम होगी। पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम 5 साल की अवधि के साथ आती है, जो की 7.4% ब्याज दर देती है। इस योजना में कोई भी खाताधारक अपनी क्षमता के अनुसार पैसे निवेश कर सकते है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने क्यों मांगी धर्मेंद्र पाजी से माफी?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने बताया कि जब धर्मेंद्र ने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने इसे ‘फ्रॉड’ समझकर सबूत मांग लिया। धर्मेंद्र ने ‘शोले’ के डायलॉग सुनाकर उन्हें यकीन दिलाया। तब नादिया ने माफी मांगी और सनी देओल की फिल्मों में पाकिस्तान विरोधी डायलॉग्स की शिकायत भी की। धर्मेंद्र ने भी सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें भी ऐसी बातें पसंद नहीं आती हैं।
ईपीएफओ की नई सुविधा, घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ( DLC ) जमा करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। अब बुजुर्ग पेंशनर्स को बैंक या ईपीएफओ दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ( IPPB ) के साथ हाथ मिलाया है।
मुसीबत में फंसे OnePlus के CEO, पुलिस ने जारी किया वारंट
OnePlus के CEO पीट लाउ के खिलाफ ताइवान ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर आरोप है कि कंपनी ताइवान में अवैध तरिके से अपना धंधा चला रही थी, साथ ही भर्ती के नियमों में भी गड़बड़ पाई गई है। OnePlus कंपनी पर चीन-ताइवान के बिजनेस कानूनों को तोड़ने का आरोप लगा है, इस खबर से स्मार्टफोन बाजार में हलचल मच गई है।
फर्जी वोटर्स और EVM पर राज ठाकरे का बड़ा हमला
महाराष्ट्र में BMC चुनावों से पहले राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में करीब 96 लाख फर्जी नाम हैं, जो चुनावी “मैच फिक्सिंग” का हिस्सा है। ठाकरे ने EVM की विश्वसनीयता और ‘पाडू’ (PADU) डेटा के दुरुपयोग पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता को चुनौती दी और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।