📱Download Our App
हेल्थ : पीरियड्स जल्द लाने का असरदार उपाय

हेल्थ : पीरियड्स जल्द लाने का असरदार उपाय

पीरियड्स में देरी होने पर अदरक, गुड़, जीरा और काली मिर्च का काढ़ा पीना बेहद फायदेमंद होता है। ये चीजें शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं। इसके साथ ही कच्चा पपीता खाने और गर्म पानी से सिकाई करने से भी पीरियड्स जल्दी आने में मदद मिलती है। ये प्राकृतिक उपाय हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में दिखी गिरावट, निवेशक परेशान

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में दिखी गिरावट, निवेशक परेशान

शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स करीब 245 अंक गिरकर 83,382 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 66 अंक टूटकर 25,665 पर आ गया। कल के दिन मंगलवार को भी बाजार नुकसान में ही रहा था। पिछले कुछ दिनों से हो रही इस गिरावट से निवेशक चिंता में है।

News Source: इंडिया टीवी
राजकोट में केएल राहुल का चला बल्ला, मुश्किल वक्त में जड़ा अर्धशतक

राजकोट में केएल राहुल का चला बल्ला, मुश्किल वक्त में जड़ा अर्धशतक

राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी दी। कप्तान शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (24) ने सधी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। विराट कोहली भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संकट के समय केएल राहुल ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जा रहे हैं।

News Source: इंडिया टीवी
पतंग की डोर से कटा युवक का गला, मौके पर मौत

पतंग की डोर से कटा युवक का गला, मौके पर मौत

कर्नाटक के बीदर में मकर संक्रांति के दिन बेटी को हॉस्टल से लेने जा रहे बाइक सवार संजय कुमार (49) के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। मांझे से गला बुरी तरह काट गया, साथ ही ज्यादा खून बहने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

News Source: इंडिया टीवी
आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी की लेंगे जगह

आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी की लेंगे जगह

भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे। आदित्य साहू वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। पार्टी ने इस बदलाव के जरिए राज्य में ओबीसी ( OBC ) कार्ड खेलकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।

News Source: एबीपी न्यूज़
IND vs NZ : आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर 200 के पार

IND vs NZ : आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर 200 के पार

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है, रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां विकेट गिरा है। लगातार गिरते विकेटों के बीच केएल राहुल ने 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है और अभी भी मैदान पर ठीके हुए है। 41 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 210 रनों पर पहुंच चूका है।

News Source: अमर उजाला
ईरान में बिगड़ते हालात, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी

ईरान में बिगड़ते हालात, भारत ने जारी की नई एडवाइजरी

ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और अस्थिरता को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को ईरान की यात्रा टालने और वहां रह रहे भारतीयों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने या स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों में यह दूसरी चेतावनी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बदनामी के डर से पिता ने की बेटी की हत्या, खेत में मिला शव

बदनामी के डर से पिता ने की बेटी की हत्या, खेत में मिला शव

भिंड के खिरिया थापक में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक महीने पहले मृतिका निधि की शादी हुई थी, लेकिन वह ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के पास चली गई। बदनामी के डर से पिता उसे खेत में ले गए और कट्टे से सीने में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: जी न्यूज़
बादशाह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सीएम योगी के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

बादशाह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सीएम योगी के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

मशहूर सिंगर बादशाह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात गोरखपुर महोत्सव के दौरान हुई, जहाँ बादशाह ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। मुलाकात के बाद बादशाह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की और उन्हें “बेहद शांत और सहज” बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक अलग ही तेज है।

News Source: ईटीवी भारत
लव मैरिज से नाराज पिता बना हैवान, अपनी ही बेटी को गोलियों से भूना

लव मैरिज से नाराज पिता बना हैवान, अपनी ही बेटी को गोलियों से भूना

भिंड में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिससे पिता लंबे समय से आक्रोशित था। विवाद बढ़ने पर पिता ने आपा खो दिया और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: एनडीटीवी