लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने चीन और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यह 1962 का भारत नहीं है। शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का विरोध करते हुए उन्होंने इसे भारतीय क्षेत्र बताया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण जल्द टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा और पीओके समेत पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा।
सर्दियों में ऑटोइम्यून बीमारियों का बढ़ा खतरा, डॉ. ने दी सावधानी की सलाह
एम्स दिल्ली की डॉ. उमा कुमार के अनुसार सर्दियों में ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें शरीर का रक्षा तंत्र अपनी ही कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाता है। जोड़ों में दर्द, थकान और मांसपेशियों में सूजन इसके मुख्य लक्षण हैं। डॉक्टर ने बच्चों को सामान्य वातावरण में रखने और शुरुआती लक्षणों पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने पर जोर दिया है।
जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट शेड्यूल जारी
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। ये खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसमें क्रिकेट के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। महिला क्रिकेट के मुकाबले 17 से 22 सितंबर तक होंगे, जबकि पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
IND vs NZ : भारत ने दिया इतने रनों का लक्ष्य
आज के दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 285 रनो का टारगेट दिया। जिसमे KL राहुल ने 92 गेंदों पर 112 रन बनाते हुए नाबाद रहे। साथ ही गिल ने 56 रन, जडेजा ने 27 रन, रोहित के 24 रन और विराट ने 23 रन जड़े।
ग्वालियर जिले में अब हुईं 9 तहसीलें, पूजा यादव बनीं पहली महिला तहसीलदार
मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर जिले के पिछोर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूजा यादव को पिछोर की पहली तहसीलदार नियुक्त किया गया है। 1965 के बाद यह पहली बार है जब पिछोर को दोबारा तहसील का दर्जा मिला है, जिससे अब स्थानीय निवासियों को राजस्व कार्यों के लिए डबरा नहीं जाना पड़ेगा।
लोहे की रॉड से निकाल रहा था पतंग, करंट लगने से मौत
रीवा के बिछिया में मकर संक्रांति पर 15 वर्षीय कुश चौरसिया छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी पतंग हाईटेंशन लाइन में फंस गई। लोहे की रॉड से पतंग निकालने के चक्कर में उसे 11 हजार वोल्ट का जोरदार करंट लगा। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
संकट में घिरी टीम इंडिया के लिए चमके KL राहुल, जड़ा धमाकेदार शतक
IND Vs NZ के बीच दूसरे ODI मैच में जब टीम इंडिया पवेलियन लौटने लगी, तभी केएल राहुल ने टीम की नीव संभाली और अपने स्कोर को आगे लेकर गए। केएल राहुल ने अपना शानदार शतक लगाकर स्कोर को 274 रन के पार ले गए। राहुल ने अपने शतक में 9 चौके और 1 छक्का लगाया।
जादू-टोने के नाम पर 14 साल की बच्ची से हैवानियत, कोर्ट ने भेजा जेल
भोपाल में हबीबगंज पुलिस क्षेत्र के एक तांत्रिक निहाल बेग को 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में उम्रकैद की सजा मिली है। आरोपी ने परिवार को संकट का डर दिखाकर बच्ची का करीब डेढ़ साल तक शोषण किया। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना लगाने के साथ पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया, जो अब नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाना चाहती है।
लाड़ली बहना योजना : 15 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रूपए
मध्य प्रदेश सरकार की और से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की 32वीं क़िस्त की राशि 15 जनवरी को मिलने वाली है। सीएम मोहन यादव कल नर्मदापुरम के बाबई माखन नगर से प्रदेश की बहनों के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। पहले महिलाओ को ₹1,250 मिलते थे लेकिन अब इसे बढाकर 1500 कर दिया है।
लोगों का दावा- 3 दिन से हनुमान जी की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, भजन-कीर्तन शुरू
बिजनौर (यूपी) के एक गांव के लोगों का दावा है कि एक कुत्ता 3 दिन से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों के मुताबिक, थक जाने पर कुत्ता मूर्ति के सामने बैठ जा रहा है। लोगों ने वहां भजन-कीर्तन शुरू करके भंडारे की तैयारी शुरू कर दी है।