बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेटी के जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद सर्राफा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशी के माहौल के बीच कारोबारी का शव पशुशाला में फंदे से लटका मिलने से कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
जीत की तलाश में टकराएंगी दिल्ली और यूपी, यहाँ देखे लाइव मैच
महिला प्रीमियर लीग 2026 के आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने पिछले दो मैच हार चुकी हैं और आज नवी मुंबई में जीत की तलाश में उतरेंगी। जेमिमाह रोड्रिग्स और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली इन टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा।
बुर्का और हेलमेट पहनकर दुकानों में प्रवेश पर प्रतिबंध
नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश की सर्राफा दुकानों में बुर्का या हेलमेट पहनकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित करने और अपराध रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से माता-पिता और मासूम की मौत
हरियाणा के फरीदाबाद में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। बंद कमरे में कोयले की अंगीठी से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण पति, पत्नी और उनके पांच साल के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय रमेश, उनकी पत्नी ममता और बेटे छोटू के रूप में हुई है।
मुंबई : चलती ट्रेन से गिरकर टेक्नीशियन की मौत
मुंबई में भारी भीड़ के चलते एक और ट्रैन हादसा हो गया। रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले मनीष लोखंडे कुर्ला से बदलापुर जा रहे थे। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी, इसलिए वे गेट पर लटके रहे थे। नाहूर स्टेशन के पास संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। गंभीर चोट आने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
भोपाल में ठंड का तांडव, एक महीने में 56 की मौत
भोपाल में कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। पिछले एक महीने में राजधानी के अस्पतालों में 600 से ज्यादा मरीज हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की गंभीर स्थिति में पहुंचे हैं, जिनमें से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान गिरने से खून गाढ़ा होना और नसों का सिकुड़ना इन मौतों का मुख्य कारण बन रहा है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, टीजर को हटाने की मांग
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाए गए एक इंटीमेट सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस सीन में नजर आईं ब्राज़ीलियन मॉडल बेहाट्रिज तौफेनबाख को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस सीन के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए टीजर को हटाने की मांग की है।
कोहरे के कारण बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
हरियाणा के सिरसा में 14 जनवरी 2026 इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही, जिससे जिले में कई सड़क हादसे हुए। एक दुखद घटना में, मल्लेकां गांव के 23 वर्षीय युवक गोबिंद सिंह की बाइक हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार पिकअप ने दो भाइयों को रौंदा, मौके पर मौत
जबलपुर में मालाकलां गांव के पास बाइक सवार दो युवको को एक तेज रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पिपरिया निवासी दो ममेरे भाइयों अर्पित गौंड (14) और सोहित (20) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप फरार हो गई, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
केंद्र का बड़ा फैसला, यमुना को पुनर्जीवित करने की तैयारी
केंद्र सरकार ने यमुना नदी के पर्यावरणीय बहाव की निगरानी के लिए हथनीकुंड और ओखला बैराज पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दी है। 1.56 करोड़ रुपये की इस परियोजना से पानी के बहाव और गुणवत्ता का सटीक डेटा मिलेगा। इससे प्रदूषण कम करने और दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद सुलझाने में मदद मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।