मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की शुरुआत बाबा गोरखनाथ ने की थी। साधुओं को ताकत देने के लिए उन्होंने दाल, चावल और सब्जियाँ मिलाकर इसे बनाया था। ज्योतिष के हिसाब से खिचड़ी दान करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और सूर्य देव खुश होते हैं। यह सात्विक भोजन शरीर को ऊर्जा देता है और इस वजह से सक्रांति पर खिचड़ी खाई जाती है।
ब्रेकिंग : प्रयागराज माघ मेले में लगातार दूसरे दिन लगी भीषण आग, 10 से ज़्यादा..
प्रयागराज माघ मेले में लगातार दूसरे दिन आग भड़क उठी। बुधवार शाम को ब्रह्माश्रम शिविर में अचानक आग लग गई। तेज हवा से लपटों ने 2 बड़े शिविर को चपेट में ले लिया। इससे 10 से ज्यादा टेंट जल गए। कल्पवासियों ने भागकर जान बचाई । फायर ब्रिगेड की टीमों ने पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया।
झाड़ियों में अचानक फटा बम, दो मासूम बच्चों की मौत
हजारीबाग के हबीबीनगर इलाके में झाड़ियों की सफाई करते समय जमीन में दबा बम अचानक फट गया। इस हादसे में मो यूनुस का बेटा सद्दाम और नन्ही परवीन की मौके पर जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
UGC NET Answer Key जारी, तुरंत करे चेक
NTA की और से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी की जा चुकी है। अगर आपने भी एग्जाम दी है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। इसे एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते है। साथ ही 17 जनवरी तक आपत्ति कर सकते हैं।
मातम में बदली मकर संक्रांति की खुशियां, पतंग उड़ाते समय करंट से किशोर की मौत
पाली के कोलीवाडा गांव में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। 14 वर्षीय किशोर ध्रुव कुमार की पतंग की डोर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजस्थान : कल मनाया जाएगा 78वां सेना दिवस, रक्षा मंत्री होंगे शामिल
देश 15 जनवरी को 78वां सेना दिवस मनाने जा रहा है। इस साल मुख्य परेड दिल्ली के बजाय जयपुर के जगतपुरा में होने वाली है। जिसका मकसद सेना और जनता के बीच जुड़ाव बढ़ाना है। कल की परेड में अपाचे हेलीकॉप्टर, ब्रह्मोस मिसाइल और घातक हथियारों का प्रदर्शन दिखाया जाएगा। इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
राजस्थान के युवक पर करोड़ों के हीरे चोरी का आरोप, थाईलैंड सरकार ने जारी किया अरेस्ट वारंट
ब्यावर निवासी शंकेश मुथा पर थाईलैंड में करीब 3.89 करोड़ रुपये के हीरे चोरी करने का आरोप लगा है। बैंकॉक में सेल्समैन के तौर पर काम करते हुए की गई इस चोरी के बाद आरोपी भारत फरार हो गया। अब थाईलैंड सरकार ने इंटरनेशनल वारंट जारी कर उसके प्रत्यर्पण की मांग की है।
डंपर धो रहे चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
ग्वालियर के बिलौआ में हाईवे किनारे डंपर धो रहे चालक को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद पिंकू तोमर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोटा में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार: 3560 किलो घी जब्त
कोटा में ‘शुद्ध आहार अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3560 किलो संदिग्ध घी और तेल सीज किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर 16 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज माघ मेले में फिर भड़की भीषण आग
प्रयागराज माघ मेले में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि कल्पवासियों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।