सिंगर जुबिन गर्ग की मौत को लेकर चल रही जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । कोरोनर कोर्ट को बताया गया कि लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में यॉट पार्टी के दौरान गर्ग बेहद नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था । जांच में इसे हादसा माना गया है । किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं ।
जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार, नगद और मोबाइल जब्त
खरगोन के पेनपुर में पुलिस ने शुक्रवार शाम पेड़ के नीचे जुआ खेलते 6 लोगो को पकड़ा है। थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, उनके पास से करीब 41 हजार रुपए नकद और 30 हजार के मोबाइल फोन मिले हैं। जिनके नाम धर्मेंद्र सिसौदिया, ऐचलिया बामनिया, सुरेश जमरे, धर्मेंद्र वर्मा, पीरू और लखन बारेला हैं।
जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और सांबा में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखे है, जिसके बाद भारतीय सेना अलर्ट हो गई है। मंगलवार रात सुरक्षाबलों की फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गए। बीते 48 घंटों में 5 अलग-अलग जगहों पर ड्रोन दिखे हैं, जिसके बाद पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही बॉर्डर पर चेकिंग भी बढ़ा दी है।
ताजा टेस्ट रैंकिंग आकड़े जारी, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
ICC के ताजा टेस्ट रैंकिंग आकड़ो के हिसाब से 880 रेटिंग के साथ इंग्लैंड के जो रूट पहले नंबर पर हैं। हैरी ब्रूक दूसरे और शानदार शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर जगह बनाये हुए है, जबकि पांचवें नंबर पर केन विलियमसन हैं।
पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने लगाई फांसी, केस दर्ज
बस्ती के मुंडेरवा में 37 वर्षीय ओंकार चौधरी ने पत्नी के अफेयर और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के घर वालो का आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी शेषराम मिलकर ओंकार को जान से मारने की धमकी देते और परेशान करते थे। इस वजह से उनके बेटे ने फांसी लगा ली, पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : DM ने काशी में मणिकर्णिका घाट तोड़ा,
काशी में प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट को जीर्णोद्धार के लिए आज से DM महोदय की निगरानी में तोड़ा जा रहा है। लोगों इस तोड़ -फोड़ का विरोध कर रहे है । दरअसल, PM मोदी ने साल- 2023 में इस काम का शिलान्यास किया था। बाढ़ की वजह से करीब डेढ़ साल से काम बंद था। अब इस प्रोजेक्ट को शुरू किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : ट्रम्प के टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ लगाने के अधिकार को लेकर आज यानी बुधवार को फैसला सुनाएगा। फैसला भारतीय समयानुसार आज रात 8:30 बजे तक आ सकता है। इसे लेकर ट्रम्प ने चिंता जताई है। ट्रम्प ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने उनके लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को रद्द किया, तो अमेरिका के लिए हालात पूरी तरह बिगड़ सकते हैं।
Bank Holiday: 15 जनवरी को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
कल 15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले है। RBI के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र में बैंकों का अवकाश रहेगा। बाकी पूरे देश में बैंक सामान्य रूप से चालू रहेंगे। इन राज्यों के नागरिक ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है।
MP में बेटी ने लव-मैरिज की तो पिता ने सीने में मारी गोली, मौत
भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के खिरिया थापक गांव में एक पिता मुन्नेश धानुक ने अपनी 21 वर्षीय शादीशुदा बेटी निधि की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने कट्टे से सीने में फायर किया। बेटी के प्रेमी संग भागने से नाराज पिता ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
इंदौर-रीवा बस में चलते-चलते लगी आग, सभी 20 यात्री ज़िंदा..
रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार रात करीब 1.30 बजे इंदौर से रीवा जा रही चलती जय भवानी ट्रेवल्स की बस में आग लग गई । जानकारी के मुताबिक, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़की। फिर देखते ही देखते उसने पूरी बस को कुछ ही मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया। बस ने सवार सभी 50 यात्री ज़िंदा एवं सुरक्षित है।