📱Download Our App
दो युवतियों ने रचाई आपस में शादी, परिजनों ने किया विरोध

दो युवतियों ने रचाई आपस में शादी, परिजनों ने किया विरोध

मध्यप्रदेश के छतरपुर में प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहाँ दो युवतियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना एक-दूसरे से शादी कर ली। जब परिजनों को इस समलैंगिक विवाह की भनक लगी, तो वे विरोध जताने थाने पहुँच गए। युवतियों का कहना है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं, जिससे इलाके में काफी चर्चा है।

News Source: अग्निबाण
एमपी में ठंड का कहर, 5 डिग्री पंहुचा पारा

एमपी में ठंड का कहर, 5 डिग्री पंहुचा पारा

राज्य में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड गिरने वाली है, साथ ही कोहरा भी रहने वाला है। भोपाल, ग्वालियर, पचमढ़ी, शहडोल, दतिया, मुरैना, रायसेन समेत कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान और भी नीचे जा सकता है, मौसम विभाग ने बताया की उत्तर मध्य प्रदेश में हलकी बारिश हो सकती है।

News Source: पत्रिका
सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग शख्स का निधन, 142 साल की उम्र में तोडा दम

सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग शख्स का निधन, 142 साल की उम्र में तोडा दम

सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ‘अली अल-अल्वी’ का 142 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी जीवन यात्रा बेहद हैरान करने वाली रही। उन्होंने 110 साल की उम्र में आखिरी शादी की थी और उसके बाद पिता भी बने। उनके परिवार में अब उनकी कई पीढ़ियां मौजूद हैं। उनकी लंबी उम्र और जीवनशैली ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

News Source: अग्निबाण
किन घातक हथियारों से ईरान को दहला सकता है अमेरिका?

किन घातक हथियारों से ईरान को दहला सकता है अमेरिका?

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका ने अपना शक्तिशाली विमानवाहक पोत ‘अब्राहम लिंकन’ मिडिल ईस्ट भेज दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति ईरान के सैन्य ठिकानों और आर्थिक केंद्रों को सटीक मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाने की है। जवाब में ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर तनाव बढ़ा दिया है। दोनों देशों के बीच यह टकराव अब निर्णायक मोड़ पर है।

News Source: पत्रिका
पिली में किन्नर ने लगाई फांसी, हैरान कर देगी वजह

पिली में किन्नर ने लगाई फांसी, हैरान कर देगी वजह

टीकमगढ़ के पिली में किन्नर मोना अहिरवार ने मंगलवार फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद उसकी गुरु रानी ठाकुर ने देर रात थाने पहुंच कर आवेदन दिया, जिसमे आरोप लगाया कि गुरु किरन उर्फ कलीम खान, नैना और दो पुरूष मिलन राजा, संटू ढोलक मृतिका को जबरन धर्म बदलने और गोमांस खाने का बोलते थे इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

News Source: पत्रिका
आयुष्मान कार्ड का बड़ा फर्जीवाड़ा, लोगों को मरीज बताकर हड़पे करोड़ों रुपये

आयुष्मान कार्ड का बड़ा फर्जीवाड़ा, लोगों को मरीज बताकर हड़पे करोड़ों रुपये

जबलपुर में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहाँ निजी अस्पतालों और दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो डिंडोरी जैसे ग्रामीण इलाकों से स्वस्थ लोगों को बहला-फुसलाकर जबलपुर लाता है। इन स्वस्थ लोगों को मरीज बताकर उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जी इलाज के दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और सरकार से लाखों रुपये की राशि हड़प ली जाती है।

News Source: नईदुनिया
आज शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग बंद क्यों है?

आज शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग बंद क्यों है?

महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य नगर निगम चुनावों के चलते आज, 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) बंद हैं। इक्विटी, डेरिवेटिव और मुद्रा बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। साप्ताहिक एक्सपायरी भी एक दिन पहले (14 जनवरी) हो चुकी है। कमोडिटी बाजार (MCX) केवल शाम 5 बजे के सत्र में खुलेगा।

News Source: मनीकंट्रोल
ट्रक और स्कूल बस की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, कई बच्चे घायल

ट्रक और स्कूल बस की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, कई बच्चे घायल

मुरैना में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ नेशनल हाईवे पर नीवड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बस ड्राइवर समसान सिंह सिकरवार ( 67 वर्ष ) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 6 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

News Source: नईदुनिया
पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर, पांच की मौत

पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर, पांच की मौत

भोपाल के बैरसिया गांव में कल संक्रांति पर नर्मदा से स्नान कर लौट रहे लोगो से भरी पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए है। कड़ी मेहनत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया गया।

News Source: आज तक
भीषण आग का तांडव, तीन घरों में आग लगने से 5 की मौत

भीषण आग का तांडव, तीन घरों में आग लगने से 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ देर रात तीन घरों में भीषण आग लगने से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग मोहन लाल नामक व्यक्ति के लकड़ी से बने घर में लगी और देखते ही देखते पड़ोसी घरों को भी चपेट में ले लिया। यह दर्दनाक हादसा रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार तहसील के तलंगना गांव में हुआ।

News Source: जागरण