📱Download Our App
कल 16 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

कल 16 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

कल 16 जनवरी 2026 को भारत के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI के अनुसार, कनुमा पाण्डुगा और तिरुवल्लुवर दिवस जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में बैंकों में अवकाश रहेगा। अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा। लंबी छुट्टी को देखते हुए ग्राहकों को अपने जरूरी काम और कैश की व्यवस्था पहले ही कर लेनी चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, दुष्कर्म के 3 आरोपी फरार

जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, दुष्कर्म के 3 आरोपी फरार

सिवनी जिला जेल से बुधवार को दुष्कर्म के तीन आरोपी अंकित, विशाल और एक अन्य विशाल झगड़े का नाटक करके दीवार कूदकर भाग गए। गिनती करते समय जेल प्रशासन को इसका पता चला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के दबाव के बाद आरोपियों के घर वालो ने तीनों बदमाशों को ढूंढ़कर वापिस जेल पहुँचा दिया, लेकिन यह जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक है।

News Source: हिंदुस्तान
दूषित पानी से फैला डायरिया, सरकार ने 800 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

दूषित पानी से फैला डायरिया, सरकार ने 800 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

इन्दौर में दूषित पानी से फैल रहे डायरिया और जलजनित रोगों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते जल संकट और बीमारियों को देखते हुए सरकार बेहद सख्त है। सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए 800 करोड़ रुपये के नए नर्मदा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इस योजना का लक्ष्य शहर के हर हिस्से में शुद्ध नर्मदा जल पहुँचाना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
फिर हुआ इंदौर बायपास पर हादसा, 11 लोग घायल

फिर हुआ इंदौर बायपास पर हादसा, 11 लोग घायल

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर गुरुवार तड़के एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो कार तेज स्पीड में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 11 लोग घायल हो गए, सभी यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत नाजुक है।

News Source: अमर उजाला
लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति का उपहार, 16 जनवरी को आएगी 32वी किस्त

लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति का उपहार, 16 जनवरी को आएगी 32वी किस्त

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए जरूरी खबर है। लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त अब आज 15 जनवरी के बजाय कल, 16 जनवरी को उनके खातों में आएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव माखन नगर ( नर्मदापुरम ) से राज्य की करोड़ों बहनों को 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में यह किस्त त्योहार के तोहफे के रूप में दी जा रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर के ओमेक्स सिटी इलाके में बुधवार शाम सड़क पार करते समय सीताराम जाटव (46) को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार की तलाश शुरू कर दी है। मृतक शाम को घर से सब्जी लेने के लिए निकला था।

News Source: दैनिक भास्कर
मकर संक्रांति पर चला नवीन का जादू, कमाए इतने करोड़

मकर संक्रांति पर चला नवीन का जादू, कमाए इतने करोड़

नवीन पोलिशेट्टी की तेलुगु फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ ने मकर संक्रांति के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 5.5 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बड़ी फिल्मों से क्लैश के बावजूद, नवीन की कॉमेडी और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे सिनेमाघरों में 60% तक ऑक्युपेंसी देखी गई।

News Source: एनडीटीवी
13 साल से कोमा में युवक की इच्छा मृत्यु पर SC का फैसला आज

13 साल से कोमा में युवक की इच्छा मृत्यु पर SC का फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट आज 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की याचिका पर अपना अंतिम फैसला सुनाने वाला है। हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिसके बाद से वे 100% विकलांगता के साथ बिस्तर पर हैं। उनके माता-पिता ने उनके कष्ट को देखते हुए कोर्ट से कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली हटाने की अनुमति मांगी है।

News Source: एनडीटीवी
हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम

हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया रोड जाम

नंदलाई का रहने वाले दरबार डोडियार 9 जनवरी की रात एंबुलेंस की टक्कर से घायल हो गया था, जिसकी बीती रात मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सभी लोग वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
मोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान, मिली बड़ी जिम्मेदारी

मोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान, मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी के आगामी मैचों के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सिराज मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम से ब्रेक मिलने के बाद, सिराज अब घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरेंगे। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का यह फैसला टीम के प्रदर्शन को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

News Source: इंडिया टीवी