📱Download Our App
क्या आपकी जीभ भी सफेद रहती है?, जानें किस बीमारी का है ये संकेत

क्या आपकी जीभ भी सफेद रहती है?, जानें किस बीमारी का है ये संकेत

जीभ पर सफेद परत जमना अक्सर सामान्य मौखिक स्वच्छता की कमी के कारण होता है, लेकिन कभी-कभी यह ल्यूकोप्लाकिया, ओरल थ्रश या सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर ये सफेद धब्बे लंबे समय तक न हटें, तो यह मुंह के कैंसर या एड्स जैसे गंभीर रोगों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
पुलिया से टकराकर 70 फीट दूर गिरी कार, एक की दर्दनाक मौत

पुलिया से टकराकर 70 फीट दूर गिरी कार, एक की दर्दनाक मौत

अशोकनगर के नईसराय रोड पर बुधवार रात 11 बजे एक कार पुलिया से टकराकर करीब 60-70 फीट दूर जा गिरी। कार इतनी जोर से टकराई की मृतक विष्णु रघुवंशी की सर फट गया और और दिमाग निकलकर दूर जा गिरा। साथ ही कार में सवार मदन प्रजापति और प्रवेंद्र रघुवंशी भी घायल हुए हैं। सभी लोग मंडी में ट्राली लगाकर घर लौट रहे थे।

News Source: दैनिक भास्कर
PAK कनेक्शन के चलते फंसे इंग्लैंड के दो दिग्गज स्पिनर, नहीं मिला वीजा

PAK कनेक्शन के चलते फंसे इंग्लैंड के दो दिग्गज स्पिनर, नहीं मिला वीजा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो मुख्य स्पिनर, आदिल राशिद और रेहान अहमद को पाकिस्तानी मूल का होने के कारण अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है। इस देरी की वजह से वे श्रीलंका में होने वाले अभ्यास मैचों के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ECB को भरोसा है कि उन्हें जल्द वीजा मिलेगा।

News Source: इंडिया टीवी
बॉक्सर मैरी कॉम ने पूर्व पति पर लगाए गम्भीर आरोप

बॉक्सर मैरी कॉम ने पूर्व पति पर लगाए गम्भीर आरोप

‘आप की अदालत’ में मैरी कॉम ने खुलासा किया कि उनके पूर्व पति ओनलर कॉम ने कभी पेशेवर फुटबॉल नहीं खेला, बल्कि घर उनकी कमाई से चलता था। मैरी ने उन पर बिना अनुमति बैंक खातों से पैसे निकालने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए। वहीं, ओनलर ने इन दावों को नकारते हुए मैरी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
छोटे भाई को मारने आए बदमाशों ने बड़े भाई को मारी गोली

छोटे भाई को मारने आए बदमाशों ने बड़े भाई को मारी गोली

भिंड जिले के सौरा गाँव में आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ हमलावर छोटे भाई की हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने बड़े भाई को गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

News Source: नईदुनिया
दर्दनाक सड़क हादसा, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

दर्दनाक सड़क हादसा, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक का शरीर दो टुकड़ो में बंट गया और मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान करतहा निवासी पुष्पेंद्र पांडे के रूप में हुई है। हादसे में सड़क किनारे जा रहा ग्रामीण भी घायल हो गया।

News Source: दैनिक भास्कर
कांग्रेस नेता के घर पर देर रात पथराव, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस नेता के घर पर देर रात पथराव, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में देर रात कांग्रेस नेता सत्यनारायण विश्वकर्मा के घर पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, तीन बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार दहशत में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम
बजाज का सबसे सस्ता EV Chetak C25 मार्केट में लांच, देखे कीमत

बजाज का सबसे सस्ता EV Chetak C25 मार्केट में लांच, देखे कीमत

बजाज ऑटो ने अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak C25 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर 2.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 113 किमी की रेंज देता है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क्स, मेटल बॉडी और 25 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

News Source: ईटीवी भारत
पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरा बालक, मौत

पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरा बालक, मौत

पन्ना के अजयगढ़-रमपुर में खोरा गांव के रहने वाले 15 वर्षीय विभव सिंह, पिता अमर सिंह लोधी पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिर गया। बालक को सिर पर गंभीर चोट आईं, फिर उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

News Source: अमर उजाला
SAI हॉस्टल में दो नाबालिग लड़कियों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

SAI हॉस्टल में दो नाबालिग लड़कियों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोल्लम में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉस्टल में एक दुखद घटना घटी है, जहाँ दो नाबालिग लड़कियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय एथलीट सैंड्रा और 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी व्यष्णवी के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह दोनों के शव कमरे में पंखे से लटके मिले। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

News Source: जागरण