पटना के फतुहा में बिहार की पहली फिनटेक सिटी का निर्माण कार्य तेजी पकड़ रहा है। जिलाधिकारी ने जैतिया गाँव में 408 करोड़ की इस परियोजना का निरीक्षण किया। 242 एकड़ में फैली इस सिटी के साथ लॉजिस्टिक पार्क भी बनेगा। इससे डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग और एआई कंपनियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा, जिससे राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बड़े रोजगार मिलेंगे।
मायावती का 70वां जन्मदिन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई
बसपा सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। अखिलेश यादव ने भी उनके दलित और वंचित समाज के प्रति संघर्ष को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। बसपा इस अवसर को ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही है, जहाँ कार्यकर्ता सभाओं के माध्यम से आगामी चुनावों के लिए एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।
RSS प्रमुख ने नागपुर में किया मतदान, NOTA पर दिया बड़ा बयान
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान करने के बाद ‘नोटा’ के विकल्प पर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि नोटा का अर्थ सभी को अस्वीकार करना है, जिससे अंततः ऐसा व्यक्ति आगे बढ़ सकता है जिसे कोई नहीं चाहता। भागवत ने नागरिकों से जिम्मेदारी से मतदान करने और योग्य उम्मीदवार चुनने की अपील की। उनके साथ भैयाजी जोशी ने भी लोकतंत्र में जनादेश के महत्व पर जोर दिया।
मैरी कॉम और ओन्लर : 20 साल पुराना रिश्ता टूटा
मैरी कॉम और ओन्लर का तलाक 20 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से हुआ था। ओन्लर दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकील हैं और पूर्व फुटबॉलर रहे हैं। उन्होंने मैरी के करियर के लिए अपना काम छोड़ दिया था। अब 2026 में ये मामला फिर सुर्खियों में है क्योंकि दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं |
इंदौर के बाद एमपी के इस शहर में दूषित पानी का कहर, 14 लोग बीमार
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23 लोगो की मौतों के बाद अब खरगोन के मंडलेश्वर में गन्दा पानी सप्लाई होने से 14 लोग बीमार पड़ गए है। लोगो को उल्टी दस्त, पेट में छाले और पेट दर्द की समस्या आ रही है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद उन्हें दवाइयां दी गई।
SC/ST सीएम की मांग तेज, दिग्विजय सिंह के बयान ने बड़ी हलचल
मध्य प्रदेश कांग्रेस में SC/ST मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि दलित या आदिवासी सीएम बनता है, तो उन्हें खुशी होगी। इस बीच एससी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर राज्यसभा सीट किसी दलित नेता को देने का अनुरोध किया है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के बीच बढ़ती खींचतान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बॉक्सर मैरी कॉम? पूर्व-पति पर लगाये है गंभीर
6 बार विश्व चैंपियन और 5 बार एशियाई चैंपियन रह चुकीं मैरी कॉम पूर्व पति पर वित्तिय घपले के साथ अन्य कई गम्भीर आरोप लगाकर एक बार फिर चर्चा में है। अब ऐसे में उनकी नेट-वर्थ पर भी चर्चा तेज हो गयी है । अगर बात करें मैरी कॉम की नेटवर्थ की तो उनकी संपत्ति लगभग $4 से $ 5 मिलियन (लगभग 33 से 42 करोड़ रुपये हैं)
सुप्रीम कोर्ट से विजय की फिल्म को झटका, HC में होगा रिलीज का फैसला
अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निर्माताओं की याचिका खारिज करते हुए उन्हें मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 27 कट्स के साथ विवादित दृश्यों को हटाने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अब फिल्म का भविष्य हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर है।
मैरी कॉम की नेटवर्थ : मुक्केबाजी से बनाई करोड़ों की संपत्ति
मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम की कुल संपत्ति साल 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार ₹33 करोड़ से ₹83 करोड़ के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया मुक्केबाजी पुरस्कार, ब्रांड एंडोर्समेंट (PUMA, BSNL), और उनकी बायोपिक फिल्म है। मैरी के पास मर्सिडीज बेंज GLS जैसी लग्जरी कारें और मणिपुर में कई एकड़ जमीन है।
पिकअप से टकराई बाइक, दो सगे भाइयो की मौत
खंडवा में अमरावती स्टेट हाईवे पर बुधवार रात एक बाइक स्पीड में पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो सगे भाइयो मुकेश और विजय की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुड़ीखेड़ा में आदिवासी समाज के ‘संदल’ कार्यक्रम में जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों की जान चली गई।