📱Download Our App
ईरान में 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को फांसी की खबरों पर विराम

ईरान में 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को फांसी की खबरों पर विराम

ईरान की न्यायपालिका ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय इरफान सोलतानी को मौत की सजा नहीं सुनाई गई है। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ कार्रवाई और दुष्प्रचार के आरोप हैं, जिनमें कारावास का प्रावधान है। फांसी की खबरों के बीच आए इस बयान ने भ्रम की स्थिति साफ कर दी है।

News Source: पत्रिका
सरकार ने जारी किया 60 महीने का DA एरियर, खाते में आए ₹60,000 तक

सरकार ने जारी किया 60 महीने का DA एरियर, खाते में आए ₹60,000 तक

आंध्र प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के मौके पर सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पुलिसकर्मियों के लिए ₹2,653 करोड़ का फंड जारी किया है। इसमें 2018-19 से लंबित 60 महीने का डीए एरियर भी शामिल है। इस फैसले से करीब 5.7 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मियों के सरेंडर लीव और ठेकेदारों के पुराने बिलों का भी भुगतान कर दिया गया है।

News Source: ईटीवी भारत
सुख गया है तुलसी का पौधा, इस तरह करे विसर्जन

सुख गया है तुलसी का पौधा, इस तरह करे विसर्जन

घर में अगर तुलसी का पौधा सुख जाता है तो उसे घर में रखना शुभ नहीं होता है। इसे हटाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा है। इसे कचरे नहीं फेके बल्कि किसी नदी में ठंडा कर दे या फिर गमले की मिट्टी में ही दबा दें। पौधे को निकालते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए।

News Source: इंडिया टीवी
ICC का बड़ा ऐलान, इस खिलाडी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड

ICC का बड़ा ऐलान, इस खिलाडी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इस महीने 16 विकेट झटके और 139 रन बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता। स्टार्क पूरी एशेज सीरीज में 31 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

News Source: इंडिया टीवी
बीएमसी और 28 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म, डेढ़ बजे तक 29% मतदान

बीएमसी और 28 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म, डेढ़ बजे तक 29% मतदान

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों, जिनमें मुंबई ( BMC ), पुणे, नागपुर और नासिक जैसे बड़े शहर शामिल हैं। यह चुनाव राज्य की शहरी राजनीति का “सेमीफाइनल” माना जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे तक करीब 29% मतदान दर्ज किया गया। इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के करीब दो दशक बाद एक साथ आने और एनसीपी के दोनों गुटों के पुणे में एकजुट होकर लड़ने ने चुनावी समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

News Source: जागरण
पत्नी को लेने गया था ससुराल, नहीं आई तो लगा ली फांसी

पत्नी को लेने गया था ससुराल, नहीं आई तो लगा ली फांसी

नरसिंहपुर के खैरी नाका में 30 वर्षीय प्रमोद मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर वीडियो डालकर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर घर तोड़ने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को अपने ससुराल गया था। पुलिस ने वीडियो देखा और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर
सभी देशों के दबाव में झुका X, Grok के लिए जारी किए नए सेफ्टी फीचर्स

सभी देशों के दबाव में झुका X, Grok के लिए जारी किए नए सेफ्टी फीचर्स

एक्स ( X ) ने पुष्टि की है कि उसका एआई चैटबॉट ग्रोक ( Gro k) अब असली लोगों की तस्वीरों को बिकनी या छोटे कपड़ों में बदलने के लिए एडिट नहीं करेगा। यह प्रतिबंध प्रीमियम ग्राहकों सहित सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होगा। भारत सरकार के कड़े रुख और मलेशिया-इंडोनेशिया जैसे देशों में लगे प्रतिबंध के बाद, एक्स ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह कदम उठाया है।

News Source: इंडिया टीवी
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, बागेश्वर धाम में खुलेगा गुरुकुल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, बागेश्वर धाम में खुलेगा गुरुकुल

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जयपुर में वेदों के महत्व पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातनियों को अपने बच्चों को वेदों की शिक्षा देनी चाहिए, अन्यथा वे अपनी संस्कृति भूल जाएंगे। उन्होंने बागेश्वर धाम में गुरुकुल खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि विद्या ही जीवन भर साथ देती है। उनके ‘जावेद-नावेद’ वाले बयान की सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है।

News Source: एनडीटीवी
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने घेरा एसपी ऑफिस

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने घेरा एसपी ऑफिस

दतिया में 13 जनवरी को झांसी बायपास रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रामपाल गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने एसपी ऑफिस जाकर शिकायत की है कि आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने इस मामले में जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लक्ष्मी नारायण योग से पलटेगी इन राशियों की तकदीर

लक्ष्मी नारायण योग से पलटेगी इन राशियों की तकदीर

जनवरी 2026 में मकर राशि में बुध और शुक्र की युति से ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ बनने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह योग मेष, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी रहेगा। इस दौरान इन राशियों को आर्थिक लाभ, पदोन्नति और पैतृक संपत्ति से सुख मिलने के प्रबल योग हैं। यह समय निवेश और नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी उत्तम माना जा रहा है।

News Source: आज तक