📱Download Our App
महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘मोनालिसा’ बनीं सोशल मीडिया स्टार

महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘मोनालिसा’ बनीं सोशल मीडिया स्टार

प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा आज इंटरनेट की नई सनसनी बन चुकी हैं। एक वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, जिसके बाद अब वे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। जल्द ही वे ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू भी करेंगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
परिवार संग जगन्नाथ धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

परिवार संग जगन्नाथ धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति और नए साल के अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के साथ भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के भव्य सिंह द्वार पर मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।

News Source: लल्लूराम
सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत में मकर संक्रांति का जश्न मातम में बदल गया। जिलानी ब्रिज पर बाइक सवार परिवार के गले में मांझा फंसने से पिता-बेटी 70 फीट नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अलथान में एक अन्य युवक की जान चली गई। घातक मांझे ने शहर में भारी अफरा-तफरी पैदा कर दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया कंटेनर

न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया कंटेनर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय ( IG I) हवाई अड्डे पर गुरुवार ( 15 जनवरी 2026 ) को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली A350 फ्लाइट लैंडिंग के बाद रनवे पर टैक्सी करते समय एक ग्राउंड कंटेनर से टकरा गई। इस घटना में विमान के दाहिने इंजन को नुकसान पहुँचा है, हालांकि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

News Source: लल्लूराम
Shark Tank India: शार्क्स को नहीं मिलती सैलरी, ये होती है डील

Shark Tank India: शार्क्स को नहीं मिलती सैलरी, ये होती है डील

कई लोगो को लगता है कि शार्क टैंक शो में जजों को एक एपिसोड के लाखों रुपये मिलते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है उनको कोई फीस नहीं मिलती। अशनीर ग्रोवर ने बताया कि उन्हें शो में हर एपिसोड में करोड़ों रुपये निवेश करने पड़ते है। जिसके बदले में उन्हें और उनके ब्रांड्स को अच्छी पब्लिसिटी और फ्री में प्रमोशन मिलता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले टॉप 6 भारतीय सितारे

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले टॉप 6 भारतीय सितारे

भारतीय सिनेमा में पिछले पांच वर्षों (2021-2025) के दौरान शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन, प्रभास जैसे सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने विक्की कौशल और रणवीर सिंह को भी इस फेहरिस्त में शामिल कर दिया है, जबकि सलमान और आमिर खान इस रेस से बाहर दिखे।

News Source: एबीपी न्यूज़
मेडिकल शिक्षा पर सवाल, नीट-पीजी कट-ऑफ घटाकर शून्य किया

मेडिकल शिक्षा पर सवाल, नीट-पीजी कट-ऑफ घटाकर शून्य किया

NEET-PG 2025 की काउंसलिंग को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीजी मेडिकल सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ को घटाकर ‘जीरो पर्सेंटाइल’ कर दिया है। इसका मतलब यह है कि जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में माइनस 40 (-40) अंक तक प्राप्त किए हैं, वे भी अब पोस्ट ग्रेजुएशन ( MD/MS ) के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हो गए हैं।

News Source: लल्लूराम
ईरान की प्रिंसेस लैला की दर्दनाक दास्तां: महल से निर्वासन और होटल में रहस्यमयी मौत

ईरान की प्रिंसेस लैला की दर्दनाक दास्तां: महल से निर्वासन और होटल में रहस्यमयी मौत

ईरान के आखिरी शाह की सबसे छोटी बेटी प्रिंसेस लैला पहलवी की कहानी बेहद दुखद है। 9 साल की उम्र में देश छोड़ने के बाद उन्होंने निर्वासन का लंबा दर्द झेला। डिप्रेशन और बीमारियों से जूझते हुए 31 साल की उम्र में वह लंदन के एक होटल में मृत मिलीं, जिसकी वजह ड्रग ओवरडोज बताई गई।

News Source: एबीपी न्यूज़
गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करने सड़क पर उतरा युवक, वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करने सड़क पर उतरा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अविक नाम के लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन का 26वां जन्मदिन था और वह बीमार होने के कारण दौड़ नहीं पाई। उसे खुश करने के लिए अविक ने खुद 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर उसे सरप्राइज दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 75 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ में नाभा नतेश का जलवा, पार्वती के किरदार में आईं नजर

एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ में नाभा नतेश का जलवा, पार्वती के किरदार में आईं नजर

निर्देशक अभिषेक नामा की पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ से नाभा नतेश का ‘पार्वती’ लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने एक भव्य पोस्टर साझा किया है जिसमें अभिनेत्री पारंपरिक परिधानों में बेहद प्रभावशाली दिख रही हैं। यह फिल्म प्राचीन विष्णु मंदिरों और पौराणिक रहस्यों पर आधारित एक एडवेंचर ड्रामा है, जो 14 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

News Source: लल्लूराम