📱Download Our App
सरकारी अधिकारी ने मुआवजे की मांग कर रहे किसान को मारा थप्पड़

सरकारी अधिकारी ने मुआवजे की मांग कर रहे किसान को मारा थप्पड़

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सर्वे के दौरान एक कृषि अधिकारी द्वारा किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान मुआवजे की मांग करते हुए टीम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जिससे नाराज होकर अधिकारी ने हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है।

News Source: आज तक
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, मची अफरा-तफरी

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 70वें जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 जनवरी 2026 को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में चल रही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉल की लाइट से धुआं निकलने लगा, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से मायावती को तुरंत वहां से हटाना पड़ा और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।

News Source: ऑफिशियल लिंक
IND Vs NZ टी20 मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू, जानें रेट

IND Vs NZ टी20 मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू, जानें रेट

रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 15 जनवरी शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। टिकट की कीमतें ₹800 ( छात्रों के लिए ) से लेकर ₹25,000 ( कॉर्पोरेट बॉक्स ) तक तय की गई हैं। इच्छुक प्रशंसक ticketgenie.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है और 19 जनवरी से फिजिकल टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे।

News Source: एनडीटीवी
VHT Semi Final: कर्नाटक ने खड़ा किया रनों का पहाड़

VHT Semi Final: कर्नाटक ने खड़ा किया रनों का पहाड़

विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला आज है, जिसमे कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है और विदर्भ की टीम को 281 रनो का टारगेट दिया। जिसमे करुण नायर ने 76 रन, कृष्णन श्रीजीत ने 54 रन और श्रेयस गोपाल ने 36 रनों की शानदार पारी खेली। अब देखना है कि फाइनल में कौन अपनी जगह बनाता है।

News Source: इंडिया टीवी
‘आरएसएस न होता तो हिंदू न बचते’, छतरपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री

‘आरएसएस न होता तो हिंदू न बचते’, छतरपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर के बड़ा मलहरा में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर संघ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ की वजह से ही आज देश में हिंदू सुरक्षित और एकजुट हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंदू जातियों में बंटे रहे, तो भारत के हालात भी बांग्लादेश जैसे हो सकते हैं।

News Source: आज तक
मध्यप्रदेश बजट सत्र की तारीखों का ऐलान, 19 दिन चलेगा विधानसभा सत्र

मध्यप्रदेश बजट सत्र की तारीखों का ऐलान, 19 दिन चलेगा विधानसभा सत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मोहन सरकार का यह तीसरा बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू होगा और 6 मार्च 2026 तक चलेगा। कुल 19 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 12 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया जाएगा।

News Source: एनडीटीवी
SSC Constable GD Result जल्द होगा जारी, ऐसे करे चेक

SSC Constable GD Result जल्द होगा जारी, ऐसे करे चेक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। ऐसे में अगर आपने भी एग्जाम दी है तो आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आसानी से रिजल्ट देख सकते है। इसकी मदद से कुल 53,690 पदों पर भर्ती की जाने वाली है।

News Source: जागरण
तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहने वाले डायरेक्टर की छुट्टी

तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहने वाले डायरेक्टर की छुट्टी

तमीम इकबाल पर अभद्र टिप्पणी के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के विरोध के आगे झुकते हुए बीसीबी ने डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को बर्खास्त कर दिया है। खिलाड़ियों ने बीपीएल के बहिष्कार की चेतावनी दी थी, जिसके बाद बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की है।

News Source: एबीपी न्यूज़
कड़ाके की ठंड में बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा, जानें बचाव के उपाय

कड़ाके की ठंड में बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा, जानें बचाव के उपाय

कड़ाके की ठंड में स्ट्रोक से बचाव के उपाय

  • कपड़ों की परतें : एक भारी कपड़े के बजाय कई पतली परतें पहनें।
  • हाइड्रेटेड रहें : सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन पानी की कमी से रक्त गाढ़ा हो जाता है। दिन भर में पर्याप्त गुनगुना पानी या गर्म तरल पदार्थ पीते रहें।
  • नमक और शराब से दूरी : अत्यधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, साथ ही शराब के सेवन से दूर रहे है।
News Source: टीवी9 भारतवर्ष
डंपर ने भाई-बहन को रौंदा, दोनों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

डंपर ने भाई-बहन को रौंदा, दोनों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई बाग चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय अंकुश और उसकी 22 वर्षीय बहन सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर भारी विरोध प्रदर्शन किया।

News Source: लल्लूराम