📱Download Our App
कांग्रेस नेता के घर में घुसे बदमाश, जमकर की तोड़फोड़ और मारपीट

कांग्रेस नेता के घर में घुसे बदमाश, जमकर की तोड़फोड़ और मारपीट

सिंगरौली के पचखोरा में बुधवार की रात रास्ता मांगने के मामूली विवाद पर कुछ बदमाशों ने कांग्रेस प्रवक्ता भास्कर मिश्रा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना से नाराज समर्थक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

News Source: पत्रिका
MP में डाक्टरों की बंपर भर्ती, आ गई इंटरव्यू की तारीख

MP में डाक्टरों की बंपर भर्ती, आ गई इंटरव्यू की तारीख

राज्य में हो रही डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए MPPSC ने 1832 डॉक्टर पदों पर भर्ती तेज कर दी है। इसके लिए करीब 3925 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। यह इंटरव्यू 27 जनवरी से शुरू होंगे और अप्रैल 2026 तक चलने वाले है। इस भर्ती से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार आने वाला है।

News Source: पत्रिका
बिना धोए कितने दिनों तक पहन सकते हैं कपड़े? जान लें ये काम की खबर

बिना धोए कितने दिनों तक पहन सकते हैं कपड़े? जान लें ये काम की खबर

ठंड के दिनों में सभी को कपडे धोने में आलसी आती है। लेकिन अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि अंडरगार्मेंट्स, मोजे और जिम के कपड़े रोज धोये। इसके
अलावा स्वेटर, शर्ट और जींस को आप हफ्ते में एक बार या 3 से 4 बार पहनकर धो सकते हैं। भारी जैकेट को महीने में दो बार धोना काफी होगा।

News Source: इंडिया टीवी
Ladli Behna Yojana : आज जारी होगी 32वीं क़िस्त, ऐसे करे चेक

Ladli Behna Yojana : आज जारी होगी 32वीं क़िस्त, ऐसे करे चेक

मध्य प्रदेश सरकार की और से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की 32वीं क़िस्त के 1500 रूपए आज जारी किये जाएंगे। सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम के माखन नगर से 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में दोपहर 1.30 बजे के बाद राशि ट्रांसफर करेंगे। कोई भी पात्र महिला पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर पैसा चेक कर पैसा सकती है।

News Source: नवभारत
फर्जी भाई बनाकर हड़पी जमीन, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

फर्जी भाई बनाकर हड़पी जमीन, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

एमपी के पन्ना में पुलिस ने कांग्रेस नेता पप्पू दीक्षित दो आदिवासी बहनों की जमीन हड़पने के आरोप में जेल भेजा है। बता दे कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी इंसान को उन बहनों का भाई बताया और जमीन अपने नाम करा ली। जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

News Source: पत्रिका
मोटोरोला सिग्नेचर की लॉन्च डेट पक्की, नोट कर ले तारीख

मोटोरोला सिग्नेचर की लॉन्च डेट पक्की, नोट कर ले तारीख

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन ‘सिग्नेचर’ 23 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको दमदार स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर और 16GB रैम मिलेगी। इसमें 1TB स्टोरेज और बेहतर साउंड के लिए बोस (Bose) सिस्टम मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप मॉडल की कीमत लगभग ₹84,999 हो सकती है।

News Source: इंडिया टीवी
IND vs USA: पहले मुकाबले में 6 विकेट से जीता भारत

IND vs USA: पहले मुकाबले में 6 विकेट से जीता भारत

अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला आज भारत और यूएसए की टीमों के बीच हुआ। पहले बैटिंग करने आई अमेरिका की टीम 107 रन बनाकर 35.2 ओवर में ही ढेर हो गई। बारिश की वजह से भारत को 96 रनों का नया टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने अभिज्ञान कुंडू की शानदार बैटिंग के दम पर 4 विकेट गवाकर आसानी से हासिल कर लिया।

News Source: इंडिया टीवी
हाईवे पर खत्म हो गया है पेट्रोल? बस एक कॉल पर पहुंचेगी मदद

हाईवे पर खत्म हो गया है पेट्रोल? बस एक कॉल पर पहुंचेगी मदद

अगर हाईवे या एक्सप्रेस-वे पर कही आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाए तो घबराएं की जरुरत नहीं है, बस 1033 नंबर पर कॉल करें। यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) का हेल्पलाइन नंबर है। इस पर कॉल करने पर टीम आपकी लोकेशन ट्रेस करेगी और आपको पेट्रोल मिल जाएगा। एक्सीडेंट या गाड़ी खराब होने पर भी इस नंबर से मदद ले सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
गुमला : डंपर ने पिकअप को रौंदा, 5 की मौत

गुमला : डंपर ने पिकअप को रौंदा, 5 की मौत

झारखण्ड के गुमला में गुरुवार सुबह एक तेज रफ़्तार डंपर ने मैजिक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान संजय कुमार (22), सुनील कुमार साव (38), बजरंग नायक (35) और बालेश्वर साहू (60) के रूप में हुई है।

News Source: प्रभात खबर
आज से ही चबाना शुरू करें इस पेड़ के पत्ते, मिलेंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

आज से ही चबाना शुरू करें इस पेड़ के पत्ते, मिलेंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

सहजन या मोरिंगा किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम जैसे ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। इसके पत्ते चबाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, खून की कमी दूर होती है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही यह डायबिटीज कंट्रोल करने, याददाश्त बढ़ाने और वजन घटाने में भी बहुत लाभदायक है।

News Source: इंडिया टीवी