सुप्रीम कोर्ट ने केरोसिन डालकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि मृतका का ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ विश्वसनीय है, तो ठोस सबूतों की कमी मामले को कमजोर नहीं करती। कोर्ट ने आरोपी की सजा बरकरार रखी है।
घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, जानिए अपने जिले का हाल
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहडोल जिला 4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि प्रदेश का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री तक गिर गया है। घने कोहरे के कारण ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों में सड़क व रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा बरकरार रहने की चेतावनी दी है।
ईरान मामले में रूस ने अमेरिका को घेरा
रूस ने ईरान के आंतरिक मामलों में बाहरी दखल और बल प्रयोग की अमेरिकी धमकियों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका ‘रंग क्रांति’ के जरिए ईरान की सत्ता पलटने और प्रदर्शनकारियों को उकसाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिमी प्रतिबंधों से जनता को परेशान करना और सैन्य हमले की धमकी देना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।
MP BREAKING : मैच से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर
इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर उज्जैन में नजर आये। शुक्रवार सुबह उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे बाबा की भक्ति की। उनका कहना है महाकाल का बुलावा आना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।
मुरैना में भीषण सड़क हादसा: 22 बच्चों की जान बचाने के लिए ड्राइवर ने दे दी अपनी जान
मुरैना के नीवरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। वैन चालक सरनाम सिकरवार ने बच्चों को बचाने के लिए सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे उतार दिया, जिससे 22 बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन गंभीर चोट के कारण ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
MP में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 53 अवैध हथियार
मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले 15 दिनों के भीतर अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर पुलिस ने 53 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें जब्त की हैं। मुरैना में भी पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है।
होटल में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस ने होटल में महिला जायरीन से बलात्कार के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिए थे और दो साल तक ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
सिंगरौली में तियरा गांव के पास गुरुवार रात एक डंपर और बाइक के बीच में जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर निवासी अशोक साकेत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी।
अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
अमेरिका के ओरेगन तट पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी गहराई में था। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले अफगानिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टार तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक चोट के कारण टूर्नामेंट और वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जिया उर रहमान को मौका मिल सकता है, जबकि कप्तान राशिद खान ने तैयारी के लिए लीग क्रिकेट छोड़ दिया है।