📱Download Our App
पत्नी से बिछड़ने के दर्द में युवक ने की आत्महत्या

पत्नी से बिछड़ने के दर्द में युवक ने की आत्महत्या

नरसिंहपुर के 30 वर्षीय प्रमोद मेहरा ने ससुराल पक्ष के कथित अपमान और पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि पत्नी को लेने ससुराल जाने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। अपमान से टूटकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अब वायरल वीडियो और मां के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है।

News Source: एनडीटीवी
GK: पानी में ज्यादा देर रहने पर क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें

GK: पानी में ज्यादा देर रहने पर क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें

पानी में देर तक रहने पर उंगलियों का सिकुड़ना त्वचा की नहीं, बल्कि हमारे नर्वस सिस्टम की एक स्मार्ट ट्रिक है। वैज्ञानिकों के अनुसार, दिमाग के संकेत पर नसें सिकुड़ जाती हैं ताकि गीली सतह पर हमारी पकड़ मजबूत हो सके। यह प्रक्रिया स्वस्थ शरीर और सक्रिय नसों का संकेत है।

News Source: एबीपी न्यूज़
एग फ्रीजिंग: मां बनने के लिए क्या है सही उम्र? जानें कितना आता है खर्चा

एग फ्रीजिंग: मां बनने के लिए क्या है सही उम्र? जानें कितना आता है खर्चा

एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है जो करियर या अन्य कारणों से देरी से मां बनना चाहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 20 से 35 साल की उम्र इसके लिए सबसे उपयुक्त है। भारत में इसका खर्च करीब 1 से 3 लाख रुपये तक आता है, जिससे भविष्य में गर्भधारण की संभावना सुरक्षित रहती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
चिकलाना : पुलिस की बड़ी रेड, 10 किलो ड्रग्स के साथ 16 लोग गिरफ्तार

चिकलाना : पुलिस की बड़ी रेड, 10 किलो ड्रग्स के साथ 16 लोग गिरफ्तार

रतलाम के चिकलाना गांव में आधी रात पुलिस ने एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा, जिसमे पुलिस को करीब 10 किलो एमडी ड्रग बरामद हुई। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 200 करोड़ तक हो सकती है। रेड में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस को मौके से 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी मिले है।

News Source: दैनिक भास्कर
गौशाला में लापरवाही, 60 गायों की मौत, 25 कर्मचारी बर्खास्त

गौशाला में लापरवाही, 60 गायों की मौत, 25 कर्मचारी बर्खास्त

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी गौशाला में प्रशासनिक अनदेखी के कारण 60 से अधिक गायों की मौत हो गई। सात दिनों से खराब पड़ी मशीन और उचित प्रबंधन न होने से मृत गायों के शव खुले में पड़े सड़ते मिले। प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को सस्पेंड और 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। मामले की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक
अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारतीय गेंदबाजों का कहर से अमेरिका पस्त

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारतीय गेंदबाजों का कहर से अमेरिका पस्त

अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को करारी शिकस्त दी। हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जिससे अमेरिकी टीम महज 107 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिज्ञान कुंडू ने विनिंग छक्का लगाकर भारत को धमाकेदार जीत दिलाई।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्रंप की चेतावनी का असर, ईरान ने रोकी 800 फांसी

ट्रंप की चेतावनी का असर, ईरान ने रोकी 800 फांसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद ईरान बैकफुट पर आ गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ईरान ने 800 लोगों की फांसी की सजा रोक दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार जारी रहा तो इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस तनाव के बीच अमेरिका ने कतर से सैनिक हटाए हैं और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

News Source: हिंदुस्तान
Anupama Spoiler: रजनी के चक्कर में कंगाल हो जाएगा पराग, शाह हाउस में आएगा नया भूचाल

Anupama Spoiler: रजनी के चक्कर में कंगाल हो जाएगा पराग, शाह हाउस में आएगा नया भूचाल

रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में नया ट्विस्ट आने वाला है, जहां पराग अपनी गलतियों और रजनी की साजिशों के कारण दिवालिया हो जाएगा। इस आर्थिक तंगी की वजह से शाह परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी और अनुपमा को एक बार फिर अपनी सूझबूझ से बिखरते रिश्तों को संभालना होगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया मासूम, मौत

सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया मासूम, मौत

रीवा के रतहरा में गुरुवार सुबह सड़क पार करते समय एक तेज रफ़्तार ट्रक ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र त्रिपाठी (10) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, फ़िलहाल पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल मर्चुरी भेज दिया और ट्रक जब्त कर लिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’, ड्रग्स के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’, ड्रग्स के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तीन नाबालिगों को ड्रग्स तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया है। इनके पास से अफीम, ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने अमलीडीह इलाके में घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

News Source: एनडीटीवी