📱Download Our App
Friday OTT Releases: आज घर बैठे उठाएं इन शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद

Friday OTT Releases: आज घर बैठे उठाएं इन शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद

इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगा है। नेटफ्लिक्स, जी5 और सोनी लिव पर ‘मस्ती 4’, ‘120 बहादुर’ और ‘भा भा बा’ जैसी बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। दर्शक आज से इन रोमांचक कहानियों का लुत्फ उठा सकते हैं, जो एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर मूड के लिए बेस्ट हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
JEE के अलावा बी.टेक के लिए बेहतरीन एंट्रेंस एग्जाम

JEE के अलावा बी.टेक के लिए बेहतरीन एंट्रेंस एग्जाम

बी.टेक में दाखिले के लिए जेईई के अलावा भी कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। लेख में बिटसैट, वीआईटीईईई, डब्ल्यूबीजेईई और एमएचटी सीईटी जैसी प्रमुख परीक्षाओं के बारे में बताया गया है। ये परीक्षाएं निजी और राज्य स्तरीय शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे खोलती हैं। जेईई में सीमित सीटों को देखते हुए छात्रों को इन वैकल्पिक परीक्षाओं के फॉर्म भी जरूर भरने चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
iQOO का नया फ़ोन लॉन्च: मिलेगा 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी

iQOO का नया फ़ोन लॉन्च: मिलेगा 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी

iQOO ने गेमर्स के लिए नया फोन Z11 Turbo लॉन्च कर दिया। इसमें 200MP का शानदार कैमरा और 7600mAh की पॉवरफुल बैटरी मिलेगी। गेमिंग करने वालो के लिए तगड़ा स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 16GB रैम दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹36,000 है। अभी यह फ़ोन चीन में लॉन्च हुआ है, अब जल्द ही भारत में आने वाला है।

News Source: इंडिया टीवी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो स्लीपर बसें आपस में भिड़ीं, 3 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो स्लीपर बसें आपस में भिड़ीं, 3 यात्री घायल

इटावा के चौबिया इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो स्लीपर बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य 40 यात्री सुरक्षित हैं।

News Source: लल्लूराम
9 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रही बुजुर्ग महिला, ठगों ने झांसा देकर लूटे 6.9 करोड़ रुपये

9 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रही बुजुर्ग महिला, ठगों ने झांसा देकर लूटे 6.9 करोड़ रुपये

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक 69 वर्षीय व्यवसायी महिला को साइबर ठगों ने 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट के खौफ में रखा। ठगों ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डराकर तीन किस्तों में 6.9 करोड़ रुपये ठग लिए। जब ठगों ने संपर्क तोड़ा, तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

News Source: आज तक
जंगली हाथियों का तांडव, 80 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मारा

जंगली हाथियों का तांडव, 80 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मारा

अनूपपुर के जैतहरी में जंगली हाथी ने 80 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। बुजुर्ग हंशलाल रात में शोर सुनकर घर से बाहर निकले थे, तभी हाथियों से उनका सामना हो गया। जिले में हाथियों के हमले से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले कई दिनों से हाथियों का दल रिहायशी इलाकों में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर है।

News Source: नईदुनिया
ठाकरे भाइयों की ‘एकजुटता’ बेअसर? शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

ठाकरे भाइयों की ‘एकजुटता’ बेअसर? शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

मुंबई बीएमसी चुनाव की मतगणना में भाजपा-शिंदे गठबंधन को शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त मिली है। 227 सीटों वाली बीएमसी में भाजपा नीत गठबंधन 50 सीटों पर आगे है, जबकि एकजुट हुए उद्धव और राज ठाकरे कड़ी चुनौती देने के बावजूद फिलहाल पीछे चल रहे हैं। मतगणना के लिए मुंबई में 23 केंद्र बनाए गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान भी भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

News Source: Patrika News
निवेशकों के लिए अच्छी खबर, शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला मार्केट

निवेशकों के लिए अच्छी खबर, शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला मार्केट

आज शुक्रवार के दिन बाजार तेजी के साथ खुला। 16 जनवरी को सेंसेक्स 300 अंकों की उछाल के साथ 83,681 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 62.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,728.25 पर पहुंची। आज के दिन करीब 1,400 से ज्यादा कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है।

News Source: इंडिया टीवी
मोबाइल की लत से बच्चों को कैसे बचाएं? जानें

मोबाइल की लत से बच्चों को कैसे बचाएं? जानें

आज के दौर में बच्चे किताबों से ज्यादा मोबाइल पर समय बिता रहे हैं, जो उनके मानसिक विकास के लिए चिंताजनक है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्क्रीन टाइम सीमित करने, पढ़ाई को रोचक बनाने और बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने से उन्हें इस लत से दूर किया जा सकता है। सही मार्गदर्शन ही बच्चों को भविष्य की ओर ले जाएगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
पिकअप पलटने से महिला की मौत, 18 घायल

पिकअप पलटने से महिला की मौत, 18 घायल

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में नवादा निवासी शीला देवी की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक परिजन घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक