📱Download Our App
ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चिकलना में पुलिस की बड़ी रेड

ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चिकलना में पुलिस की बड़ी रेड

रतलाम पुलिस ने चिकलना में छापेमारी कर एक अवैध ड्रग फैक्ट्री को सील किया है। इस बड़ी कार्रवाई में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ और ड्रग बनाने की मशीनें बरामद की गई हैं। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में इस ड्रग रैकेट के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

News Source: नईदुनिया
नथिंग का भारत में बड़ा धमाका, बेंगलुरु में खुलेगा पहला फ्लैगशिप स्टोर

नथिंग का भारत में बड़ा धमाका, बेंगलुरु में खुलेगा पहला फ्लैगशिप स्टोर

टेक दिग्गज ‘नथिंग’ ने बेंगलुरु में भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने की पुष्टि की है। यह लंदन के बाहर कंपनी का पहला वैश्विक स्टोर होगा, जहाँ ग्राहक प्रोडक्ट्स का सीधा अनुभव ले सकेंगे। कंपनी ने अपने सब-ब्रांड CMF को भी ‘CMF इंडिया’ के नाम से भारत में स्वतंत्र रूप से स्थापित किया है। यह कदम भारतीय बाजार में नथिंग की बढ़ती पकड़ और निवेश को दर्शाता है।

News Source: ईटीवी भारत
एमपी के 100 गांवों का होगा ‘मेगा विकास’

एमपी के 100 गांवों का होगा ‘मेगा विकास’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात कर नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों के विकास का ‘माइक्रो प्लान’ साझा किया है। इस योजना के तहत बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़कर सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित करना है।

News Source: पत्रिका
नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने से मचा हड़कंप

नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने से मचा हड़कंप

हरदा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस घिनौने अपराध का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की विस्तृत पड़ताल में जुटी हुई है।

News Source: IBC24
शक में पति ने की पत्नी की हत्या, दूध पीते बच्चे की भी गई जान

शक में पति ने की पत्नी की हत्या, दूध पीते बच्चे की भी गई जान

खरगोन के बकावा में सुनील नामक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस समय वह पत्नी को मार रहा था, वह अपने 6 महीने के बेटे को दूध पिला रही थी। मारपीट के दौरान दूध बच्चे की सांस नली में फंस गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आरपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: हिंदुस्तान
राहुल गांधी का कल इंदौर दौरा, पीड़ितों का जानेंगे हाल

राहुल गांधी का कल इंदौर दौरा, पीड़ितों का जानेंगे हाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल इंदौर आएंगे। वे भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के शिकार परिवारों से मिलेंगे और पीड़ितों का हाल जानेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए प्रदेशभर में उपवास करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप लगाया है, जिससे शहर में सियासी खींचतान तेज हो गई है।

News Source: अग्निबाण
लाडली बहना योजना: सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 32वीं किस्त

लाडली बहना योजना: सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 32वीं किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नर्मदापुरम से लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी के पैसे भी लाभार्थियों को भेजे जाएंगे।

News Source: नवभारत
मामूली विवाद में बहू बनी हैवान, सास पर किया जानलेवा हमला

मामूली विवाद में बहू बनी हैवान, सास पर किया जानलेवा हमला

शिवपुरी के बदरवास में घी के बंटवारे को लेकर सास-बहू के बीच खूनी जंग हो गई। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि बहू ने अपनी सास पर जलता हुआ चिमटा और गर्म बर्तन फेंक दिया, जिससे बुजुर्ग महिला झुलस गई। इस हमले में सास को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बहू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: अग्निबाण
SSC CGL Admit Card जारी, इस दिन होगी परीक्षा

SSC CGL Admit Card जारी, इस दिन होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है, ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 और 19 जनवरी को को होने वाली है, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जरूर याद रखे।

News Source: जागरण
VHT में अमन मोखाड़े का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 पारियों में बनाए 1000 रन

VHT में अमन मोखाड़े का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 पारियों में बनाए 1000 रन

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विदर्भ के अमन मोखाड़े ने 138 रनों की पारी खेलकर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 16 पारियों में हासिल की, जो ग्रीम पोलक के रिकॉर्ड के बराबर है। इस सीजन में 5 शतक जड़ने वाले अमन अब VHT के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के करीब हैं।

News Source: इंडिया टीवी