📱Download Our App
BJP को मिलेगा नया बॉस, 20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

BJP को मिलेगा नया बॉस, 20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

बीजेपी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 जनवरी को औपचारिक रूप से नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में नितिन नबीन का नाम सबसे आगे है, जिन्हें हाल ही में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

News Source: नवभारत
धनुष और मृणाल की शादी की तारीख आई सामने

धनुष और मृणाल की शादी की तारीख आई सामने

साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। दावों के मुताबिक, दोनों 14 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन डे पर सात फेरे ले सकते हैं। धनुष का उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से 2024 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि शादी की खबरों पर दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

News Source: लल्लूराम
फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

दिल्ली के समयपुर बादली की एक क्रॉकरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जहां सामान ढोने वाली लिफ्ट का तार अचानक टूट गया और वह नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार दो मजदूर, हरिओम और संजय मिश्रा की जान चली गई। पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज कर फैक्ट्री को सील कर दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सोने-चांदी में तूफानी तेजी, चांदी ₹3 लाख के करीब

सोने-चांदी में तूफानी तेजी, चांदी ₹3 लाख के करीब

ग्लोबल तनाव और मजबूत मांग के चलते 16 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दिल्ली और लुधियाना समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,43,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत ₹2.95 लाख प्रति किलो के पार निकल गई है, जो ₹3 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब है।

News Source: पंजाब केसरी
धूप सेंक रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, वीडियो आया सामने

धूप सेंक रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के मुरैना में बुधवार की दोपहर घर के बाहर धूप सेंक रहीं महिलाओं को एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

News Source: दैनिक भास्कर
बेकाबू हाइवा ने ली 5 लोगों की जान, 3 घायल

बेकाबू हाइवा ने ली 5 लोगों की जान, 3 घायल

झारखंड के गुमला में बालू अनलोड कर लौट रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा भरनो थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक बिहार और झारखंड के रहने वाले थे जो नागफेनी मेले के सिलसिले में जा रहे थे। स्थानीय नेताओं ने इस घटना के लिए अवैध बालू खनन और लचर सड़क सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
जडेजा की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, अक्षर की वापसी तय?

जडेजा की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, अक्षर की वापसी तय?

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वनडे टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा ने वनडे में अपना आखिरी अर्धशतक 2020 में ( ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ) लगाया था। घरेलू मैदान पर तो यह सूखा 2013 से बरकरार है। हालिया न्यूजीलैंड सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप के लिए अक्षर पटेल जैसे विकल्पों पर विचार करने की मांग बढ़ रही है।

News Source: इंडिया टीवी
हेल्थ : ये 4 आदतें आपके दिल को बना रही हैं बीमार

हेल्थ : ये 4 आदतें आपके दिल को बना रही हैं बीमार

दिल की बीमारियों से बचने के लिए विशेषज्ञों ने चार आदतों को छोड़ने का बताया है जिसमे नींद की कमी, शारीरिक निष्क्रियता, अत्यधिक तनाव और अनहेल्दी डाइटको तुरंत छोड़ने की चेतावनी दी है। खराब स्लीप साइकिल हार्ट रिपेयर को रोकती है, जबकि तनाव और जंक फूड धमनियों को ब्लॉक करते हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाकर हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
एक व्यक्ति कितने गन लाइसेंस रख सकता है? जानें भारत का नया कानून

एक व्यक्ति कितने गन लाइसेंस रख सकता है? जानें भारत का नया कानून

भारत में गन लाइसेंस के नियम अब पहले से अधिक सख्त हो गए हैं। नए कानून के अनुसार, एक व्यक्ति केवल दो कानूनी हथियार रख सकता है। सरकार ने 2019 में आर्म्स एक्ट में बदलाव कर तीसरी गन रखने की छूट खत्म कर दी थी। सभी हथियारों को एक ही लाइसेंस पर दर्ज किया जाता है, जिसे सिंगल लाइसेंस सिस्टम कहा जाता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
SSC GD Constable फाइनल रिजल्ट जारी, चेक करे नाम

SSC GD Constable फाइनल रिजल्ट जारी, चेक करे नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की और से SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में कुल 50,047 उम्मीदवारों को क्वालीफाई किया गया है। आप आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

News Source: जागरण