📱Download Our App
समनापुर: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए दो कर्मचारी

समनापुर: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए दो कर्मचारी

सिवनी के समनापुर धान खरीदी केंद्र में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी हसीब अंसारी और ऑपरेटर मुकेश ठाकुर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने एक किसान से धान का पैसा दिलवाने के बदले 1800 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही दोनों को दबोच लिया।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
VHT Semi Final: टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

VHT Semi Final: टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा सेमीफाइनल सौराष्ट्र और पंजाब की टीम के बीच में हो रहा है। जिसमे सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। दोनों टीम का यह रहेगा की आज का मैच जीतकर 18 जनवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह बनाए। आज का मुकाबला जितने वाली टीम विदर्भ से फाइनल में भिड़ेगी।

News Source: इंडिया टीवी
गोहपारू : बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत

गोहपारू : बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत

शहडोल के गोहपारू में गुरुवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग चेतन प्रसाद अपनी गायों को नदी किनारे चराने ले गए थे। तभी अचानक सामने से भालू ने बुरी तरह नोच डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सुचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। फ़िलहाल वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

News Source: ईटीवी भारत
करेला खाने के जादुई फायदे, जो आपको कर देंगे हैरान

करेला खाने के जादुई फायदे, जो आपको कर देंगे हैरान

करेला सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसे खांसी से खून साफ होता है और शुगर कंट्रोल में रहता है। करेला पेट के कीड़े मरता हैं और आंतों की गंदगी भी साफ करता है। अगर आपके चेहरे मुँहासे और खुजली होती है, तो उसे दूर करने के लिए इसका जूस बहुत फायदेमंद है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या माघ महीने का सबसे पवित्र दिन होता है, जो की इस साल 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन चुप रहकर (मौन व्रत) भगवान की भक्ति करने से दुख दूर होते है। अमावस्या तिथि 18 जनवरी की रात से शुरू होकर 19 जनवरी तक रहेगी। साथ ही पवित्र नदियों में नहाने और दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
जम्मू-कश्मीर में ड्रोन का खौफ, फिर दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन का खौफ, फिर दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास फिर से संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। पिछले चार दिनों में ड्रोन घुसपैठ की यह तीसरी घटना है। पुंछ में सेना ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वह वापस लौट गया। सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

News Source: लल्लूराम
आखिर बिस्किट में क्यों होते हैं छेद? 90% लोग नहीं जानते

आखिर बिस्किट में क्यों होते हैं छेद? 90% लोग नहीं जानते

कई बार बिस्किट में बने छेदों को देखकर आपके मन में भी ख्याल आया होगा की ये छेद क्यों होते है। ये छेद इसलिए बनाए जाते हैं ताकि बेकिंग के दौरान भाप बाहर निकल सके, इससे बिस्किट फूलते नहीं और एकदम कुरकुरे बनते हैं। अधिकतर नमकीन और क्रैकर्स वाले बिस्किट में ये छेद होते हैं ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं।

News Source: इंडिया टीवी
तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

News Source: लल्लूराम
पत्नी के जाने के बाद बेटी से की दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई पिता को उम्रकैद

पत्नी के जाने के बाद बेटी से की दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई पिता को उम्रकैद

अनूपपुर की पॉक्सो अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को ‘मरते दम तक’ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ दरिंदगी की थी। न्यायाधीश ने इस कृत्य को रिश्तों की मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। इस फैसले की इलाके में काफी चर्चा है।

News Source: लल्लूराम
पूर्व बीजेपी मंत्री की फर्मों पर जीएसटी का छापा

पूर्व बीजेपी मंत्री की फर्मों पर जीएसटी का छापा

बालाघाट में एंटी-इवेजन ब्यूरो ने पूर्व भाजपा मंत्री से जुड़ी निर्माण कंपनियों पर जीएसटी छापे मारे हैं। टैक्स चोरी की आशंका में टीमों ने दस्तावेजों की सघन जांच की और कई संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त किए। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के टैक्स अपवंचन से जुड़ी मानी जा रही है। विभाग फिलहाल जब्त किए गए बिलों और टर्नओवर का मिलान कर रहा है ताकि सही आंकड़ों का खुलासा हो सके।

News Source: नवभारत