📱Download Our App
पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर ने तोड़ी शादी, कोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर ने तोड़ी शादी, कोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

पंजाबी अभिनेत्री मैंडी टखर और उनके पति शेखर कौशल का रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक की डिक्री दे दी है। फरवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा पिछले काफी समय से व्यक्तिगत मतभेदों के चलते अलग रह रहा था। दोनों ने गरिमापूर्ण तरीके से कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अलग होने का निर्णय लिया।

News Source: न्यूज़ 24
ठंडा या गर्म? जानें सर्दियों में कौन से पानी से धोना चाहिए चेहरा

ठंडा या गर्म? जानें सर्दियों में कौन से पानी से धोना चाहिए चेहरा

सर्दियों के दिनों में चेहरा धोने के लिए गुनगुना पानी सबसे अच्छा होता है। ज्यादा गर्म पानी से स्किन का नैचुरल ऑयल छीन सकता है और स्किन रूखी और लाल हो जाती है। और ज्यादा ठंडा पानी चेहरे की गंदगी पूरी तरह साफ नहीं कर पाता। ऐसे में गुनगुना पानी ही बढ़िया है, यह चेहरे के पोर्स खोलकर गंदगी निकालता है और नमी भी बनाए रखता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
डायबिटीज में ये गलतियाँ आपको बना सकती हैं अपाहिज

डायबिटीज में ये गलतियाँ आपको बना सकती हैं अपाहिज

डायबिटिक न्यूरोपैथी से बचने के लिए विशेषज्ञों ने शुगर लेवल की नियमित निगरानी और पैरों की विशेष देखभाल की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन B12 की कमी, धूम्रपान और व्यायाम न करना नसों को तेजी से डैमेज करता है। अगर हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। जीवनशैली में सुधार और सही पोषण से नसों के डैमेज को रोका जा सकता है।

News Source: न्यूज़ 24
बंगाल में SIR पर संग्राम, उग्र भीड़ ने फूंका सरकारी दफ्तर

बंगाल में SIR पर संग्राम, उग्र भीड़ ने फूंका सरकारी दफ्तर

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में SIR के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ। चाकुलिया में उग्र भीड़ ने BDO दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी की, जिससे करीब ₹20 लाख का नुकसान हुआ है। घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
8 साल के मासूम के गले में फसा मांझा, हुई दर्दनाक मौत

8 साल के मासूम के गले में फसा मांझा, हुई दर्दनाक मौत

सूरत के जहांगीर पूरा इलाके में 8 साल का रेहान अपनी सोसायटी में साइकिल चला रहा था, तभी उसकी गर्दन में पतंग का मांझा फंस गया। सिर्फ 15 सेकंड में ही गला कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह बात 15 जनवरी की बताई जा रही है और यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

News Source: इंडिया टीवी
बांग्लादेश में त्योहार मनाने से डरे लोग, भारी सुरक्षा तैनात

बांग्लादेश में त्योहार मनाने से डरे लोग, भारी सुरक्षा तैनात

बांग्लादेश में मकर संक्रांति के पारंपरिक ‘सकरायण’ उत्सव पर कट्टरपंथियों का साया मंडरा रहा है। चरमपंथी संगठनों ने इस त्योहार को मजहब के खिलाफ बताकर जश्न मनाने वालों को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। दबाव के चलते प्रशासन ने ढाका में संगीत और आतिशबाजी पर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। सांस्कृतिक संगठनों ने इस स्थिति को देश की बहुलवादी संस्कृति पर बड़ा हमला करार दिया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
धुरंधर : 6वें हफ्ते में फिर तोडा दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

धुरंधर : 6वें हफ्ते में फिर तोडा दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

रिलीज़ के 42 दिनों के बाद ‘धुरंधर’ भारत में कुल 816.63 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो 6वें हफ्ते 26.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इन फिल्मो ने 6वें हफ्ते में क्रमश: 11.65 करोड़ और 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
टीम इंडिया को मिला नया ‘बुमराह’, डेब्यू मैच में ही चटकाए 5 विकेट

टीम इंडिया को मिला नया ‘बुमराह’, डेब्यू मैच में ही चटकाए 5 विकेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में भारतीय पेसर हेनिल पटेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ शानदार स्पेल फेंकते हुए सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए। गुजरात से ताल्लुक रखने वाले हेनिल को उनकी सटीक गेंदबाजी के कारण टीम का ‘नया बुमराह’ कहा जा रहा है। उनके इस पंजे की मदद से भारत ने अमेरिका को 107 रनों पर समेट दिया।

News Source: पंजाब केसरी
माघ मेले में फिर भड़की आग, रेलवे लाइन के पास मची अफरा-तफरी

माघ मेले में फिर भड़की आग, रेलवे लाइन के पास मची अफरा-तफरी

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार हो रही आगजनी की घटनाओं ने मेला प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Source: लल्लूराम
बगैर कपड़ों के सड़क पर भागने लगी महिला, वीडियो बनाना बाइक सवार को पड़ा भारी

बगैर कपड़ों के सड़क पर भागने लगी महिला, वीडियो बनाना बाइक सवार को पड़ा भारी

सागर के रहली में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के निर्वस्त्र घूमने का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि महिला मानसिक विकार से जूझ रही है और भटककर सड़क पर आ गई थी। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन ने लोगों से ऐसी संवेदनशील घटनाओं का वीडियो न बनाने और पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

News Source: नवभारत