📱Download Our App
चलती कार में काल बनकर घुसी नीलगाय, 5 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत

चलती कार में काल बनकर घुसी नीलगाय, 5 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत

गुना में एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जहां चलती कार का कांच तोड़कर एक नीलगाय सीधे अंदर जा घुसी। इस दौरान मां की गोद में बैठे 5 महीने के मासूम की दबने से मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ जब तेज रफ्तार कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई थी। इस विचित्र और दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

News Source: एनडीटीवी
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घर आए BSF जवान की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घर आए BSF जवान की मौत

यूपी के झांसी में गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में BSF जवान सुरेंद्र अहिरवार उर्फ सोनू (28) और एक अन्य युवक की मौत हो गई। सुरेंद्र मेघालय में तैनात था और मार्च में शादी के लिए घर आया था। यह हादसा कल की शाम खेत से लौटते वक्त हुआ था।

News Source: दैनिक भास्कर
स्टीव स्मिथ का ‘विनाशकारी’ अवतार, BBL में मात्र 41 गेंदों में ठोक दिया ऐतिहासिक शतक

स्टीव स्मिथ का ‘विनाशकारी’ अवतार, BBL में मात्र 41 गेंदों में ठोक दिया ऐतिहासिक शतक

एशेज के ठीक बाद स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग ( BBL ) में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए तहलका मचा दिया है। सिडनी थंडर के खिलाफ उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक जड़ा, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। स्मिथ की इस तूफानी बल्लेबाजी ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को जोश से भर दिया और विपक्षी टीम की रणनीति को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खदान में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

खदान में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

ओडिशा के मलकानगिरी में शुक्रवार सुबह एक पत्थर खदान में काम के दौरान अचानक मिट्टी और भारी पत्थर गिर गए। जिसमे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, साथी को बचाने की कोशिश में मजदूर मलबे में दब गए थे। इनके साथ ही एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

News Source: ईटीवी भारत
वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब

वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब

वजन घटाने के लिए दलिया और उपमा के बीच दलिया स्पष्ट विजेता है। इसमें उपमा के मुकाबले अधिक फाइबर और कम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में मददगार है। जहाँ उपमा रिफाइंड सूजी से बनता है, वहीं दलिया साबुत गेहूं से तैयार होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

News Source: इंडिया टीवी
National Startup Day: कम पैसों में शुरू करें ये 5 सुपरहिट बिजनेस

National Startup Day: कम पैसों में शुरू करें ये 5 सुपरहिट बिजनेस

आज नेशनल स्टार्टअप डे है, इस साल आप कम निवेश और सरकारी मदद से अपना बिजनेस शुरू कर सकते है। इस साल बिज़नेस करने के लिए क्लाउड किचन, ऑनलाइन ट्यूशन, ड्रॉपशिपिंग, हेल्थ-टेक और कचरे से कमाई (वेस्ट मैनेजमेंट) जैसे सेक्टर्स में काम कर सकते है। स्टार्टअप इंडिया जैसी स्कीमों से आपको 20 लाख रुपये तक की मदद भी मिल सकती हैं।

News Source: इंडिया टीवी
सतना में ‘लेडी डॉन’ का आतंक, गार्ड पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा

सतना में ‘लेडी डॉन’ का आतंक, गार्ड पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा

सतना में एक युवती ने सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवती को धर दबोचा। घायल गार्ड का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने युवती के पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

News Source: पत्रिका
महाकाल की शरण में केएल राहुल

महाकाल की शरण में केएल राहुल

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले निर्णायक वनडे मैच से पहले क्रिकेटर केएल राहुल ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। राहुल ने नंदी हॉल में विशेष पूजा की और नंदी के कान में अपनी मन्नत मांगी। वहीं, गंभीर ने भस्म आरती में शामिल होकर टीम की सफलता की कामना की। खिलाड़ियों की यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

News Source: दैनिक भास्कर
लोनावला के पास तीन कारों की टक्कर, 10 साल की बच्ची की मौत

लोनावला के पास तीन कारों की टक्कर, 10 साल की बच्ची की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे हाईवे पर गुरुवार रात गलत ओवरटेक की वजह से तीन कार आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10 साल की मासूम आमिना की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। हैरान करने वाली बात है कि एम्बुलेंस टाइम पर नहीं आई, जिसके बाद पुलिस ने अपनी ही गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

News Source: न्यूज़ 18
कलयुगी माँ ने 5 साल की मासूम बेटी का गला घोंटा

कलयुगी माँ ने 5 साल की मासूम बेटी का गला घोंटा

छिंदवाड़ा में ममता शर्मसार हुई है, जहाँ एक माँ ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी महिला ने खुदकुशी का प्रयास भी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा लग रहा है।

News Source: दैनिक भास्कर