📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : महाँकाल दर्शन के लिए पहुँचे विराट कोहली और कुलदीप यादव

ब्रेकिंग न्यूज़ : महाँकाल दर्शन के लिए पहुँचे विराट कोहली और कुलदीप यादव

इंदौर में रविवार को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मुक़ाबले से पहले भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और स्पिनर कुलदीप यादव ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर बाबा महाँकाल की पूजा अर्चना की। दोनों खिलाड़ियों ने मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया । सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और भक्ति की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है ।

News Source: इंस्टाग्राम
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेंगे नए अवसर

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेंगे नए अवसर

17 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि आज मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। वहीं, मेष राशि वालों को निवेश के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ और प्रेम जीवन में सुधार के योग बन रहे हैं।

News Source: लल्लूराम
जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मासूम, मौके पर मौत

जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मासूम, मौके पर मौत

सहारनपुर के लखनौती स्थित दौलतपुर गांव में जर्जर मकान की दीवार गिरने से 12 वर्षीय अजमल और 3 वर्षीय सिफान की मलबे में दबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चाचा-भतीजे थे और घर के पास खेल रहे थे। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बजाय पुलिस को बताए बिना ही दोनों बच्चों के शवों को दफना दिया।

News Source: लल्लूराम
स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं नसें?, जाने

स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं नसें?, जाने

दिल की धमनियों में स्टेंट लगवाने के बाद भी दोबारा ब्लॉकेज होने का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्टेंट केवल उस विशेष नस को खोलता है, लेकिन यह पूरी तरह से बीमारी को खत्म नहीं करता। यदि मरीज खराब जीवनशैली, वसायुक्त आहार, धूम्रपान और व्यायाम की कमी जारी रखता है, तो स्टेंट के अंदर या हृदय की अन्य नसों में दोबारा ब्लॉकेज हो सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
1 फरवरी को बजट के चलते खुला रहेगा स्टॉक मार्केट

1 फरवरी को बजट के चलते खुला रहेगा स्टॉक मार्केट

1 फरवरी 2026 को रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) खुले रहेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। आमतौर पर सप्ताहांत पर बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट जैसी महत्वपूर्ण आर्थिक घटना पर निवेशकों को तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका देने के लिए यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

News Source: जागरण
महाराष्ट्र में NDA की प्रचंड जीत, पीएम मोदी ने जनता का माना आभार

महाराष्ट्र में NDA की प्रचंड जीत, पीएम मोदी ने जनता का माना आभार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में NDA की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह जनादेश सुशासन और विकास के एजेंडे पर लोगों के अटूट भरोसे को दर्शाता है। पीएम ने जोर दिया कि राज्य की प्रगति और गौरवशाली संस्कृति के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता इस जीत के साथ और भी मजबूत होगी।

News Source: अमर उजाला
आज टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास

आज टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास

भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज इतिहास रच सकते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 4 रन बनाते ही वह यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। कोहली के नाम 28 मैचों में 978 रन हैं, जबकि वैभव 19 मैचों में ही 975 रन बना चुके हैं। यह रोमांचक मुकाबला आज दोपहर 1 बजे होगा।

News Source: एनडीटीवी
ड्रग्स तस्करी में शहर का नामी बिल्डर गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी में शहर का नामी बिल्डर गिरफ्तार

इन्दौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में एक बड़े बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल्डर शहर के रईस इलाकों में नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। जांच में खुलासा हुआ है कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था। फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

News Source: दैनिक भास्कर
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता और दिग्गज उद्योगपति मोहनलाल मित्तल का 99 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समाज की प्रगति के लिए समर्पित एक परोपकारी व्यक्तित्व बताया। लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी है, जिसकी नींव में उनके पिता का बड़ा योगदान था।

News Source: दैनिक भास्कर
आजाद समाज पार्टी नेता के घर मिली ड्रग्स फैक्ट्री, 16 गिरफ्तार

आजाद समाज पार्टी नेता के घर मिली ड्रग्स फैक्ट्री, 16 गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने आजाद समाज पार्टी नेता दिलावर खान के घर छापा मारकर MDMA ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 10 किलो ड्रग, भारी मात्रा में केमिकल, चंदन की लकड़ी और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से 16 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी दिलावर खान 2023 में जावरा से चुनाव लड़ चुका है और चंद्रशेखर आजाद का करीबी माना जाता है।

News Source: अमर उजाला