📱Download Our App
डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

अशोकनगर के कचनार में शुक्रवार शाम बाइक सवार जीजा-साले को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई, एंबुलेंस से भोपाल ले जाते समय जीजा हेमंत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालो को सौंप दिया है और अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला 18 वर्षीय युवक

कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला 18 वर्षीय युवक

शहडोल के कठोतिया गांव में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में मां-बेटे सो रहे थे, आग की लपटें उठती देख मां बाहर निकल आई लेकिन बेटा अमित पटेल (18) अंदर ही फसा रह गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचकर घर चलाता था।

News Source: दैनिक भास्कर
स्कूटी सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर गई जान

स्कूटी सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर गई जान

जबलपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ़्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में रिंकू चौरसिया ने मौके पर दम तोड़ दिया। टक्कर मरने के बाद टैंकर चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर आए कप्तान शुभमन, साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर

इंदौर आए कप्तान शुभमन, साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले कल के मैच के लिए भारतीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है। जिसमे शुभमन गिल अपने साथ लगभग तीन लाख रूपए की एक खास वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर आए है। इंदौर में दूषित पानी से हो रही मौतों को लेकर उन्होंने यह मशीन अपने साथ लाना सही समझा। यह मशीन RO और पैक्ड बोतल के पानी को दुबारा साफ़ कर सकती है।

News Source: दैनिक भास्कर
तिलक वर्मा vs श्रेयस अय्यर : 40 मैचों के बाद के खौफनाक आंकड़े

तिलक वर्मा vs श्रेयस अय्यर : 40 मैचों के बाद के खौफनाक आंकड़े

तिलक वर्मा बनाम श्रेयस अय्यर 40 टी20 मैचों के बाद

आंकड़े तिलक वर्मा श्रेयस अय्यर
कुल रन 1183 903
औसत 49.29 34.73
स्ट्राइक रेट 144.09 139.56
शतक 02 00
अर्धशतक 06 06
उच्चतम स्कोर 120* 74*
News Source: इंडिया टीवी
10वीं 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

10वीं 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की और से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र इस डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ध्यान रहे डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर जरूर याद रखे, ये परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो रही है। ।

News Source: हिंदुस्तान
श्रेयंका की फिरकी में फंसा गुजरात, 5 विकेट लेकर बनाया महा-रिकॉर्ड

श्रेयंका की फिरकी में फंसा गुजरात, 5 विकेट लेकर बनाया महा-रिकॉर्ड

RCB की स्टार ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। वह महज 23 साल और 169 दिन की उम्र में यह कारनामा करने वाली WPL की सबसे युवा गेंदबाज बन गई हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से RCB ने 181 रनों का स्कोर डिफेंड किया और टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

News Source: न्यूज़ 24
क्या अंतरिक्ष में भी चलता है Wi-Fi?, जाने वहां इंटरनेट कैसे चलता

क्या अंतरिक्ष में भी चलता है Wi-Fi?, जाने वहां इंटरनेट कैसे चलता

अंतरिक्ष में इंटरनेट के लिए नासा ‘डीप स्पेस नेटवर्क’ (DSN) और ‘स्पेस नेटवर्क’ का उपयोग करता है। यह पृथ्वी पर मौजूद विशाल एंटेना और अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे उपग्रहों के बीच रेडियो तरंगों के जरिए डेटा भेजता है। इसके अलावा, अब लेजर तकनीक का भी इस्तेमाल हो रहा है, जिससे डेटा ट्रांसफर की गति कई गुना बढ़ गई है, जिससे अंतरिक्ष यात्री घर बात कर पाते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
पुलिस की बड़ी रेड, 900 किलो बारूद बरामद, तीन आरोपी फरार

पुलिस की बड़ी रेड, 900 किलो बारूद बरामद, तीन आरोपी फरार

नूंह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीसरु गांव में छापेमारी कर 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, तीन भाई ईसा, इस्राइल और जुल्ली अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए यह बारूद छिपाकर रखे थे। छापेमारी के दौरान तीनों आरोपी फसल की आड़ में भाग निकले। पुलिस ने विस्फोटक के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

News Source: जागरण
FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

जबलपुर के कुंडम आदिवासी छात्रावास में हुई छात्र की मौत के मामले में FSL रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि छात्रों को लंबे समय से घटिया और दूषित भोजन परोसा जा रहा था, जिससे राजकुमार धुर्वे की मौत हुई और कई अन्य बीमार पड़े। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र झारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश जारी है।

News Source: नवभारत