BMC चुनाव 2026 के परिणाम आ चुके हैं। जिसमे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जिस वार्ड नंबर 69 में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला था, वहां भाजपा की उम्मीदवार सुधा शंभूनाथ सिंह की जीत हुई है। उन्होंने शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराकर शानदार जीत दर्ज की। अक्षय कुमार इसी इलाके की ‘प्राइम बीच’ बिल्डिंग में रहते हैं।
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पैसे मांगने पर गाड़ी से कुचला
बांग्लादेश के राजबाड़ी में रिपन साहा नामक हिंदू युवक को कार से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। युवक एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। जब उसने फ्यूल के पैसे मांगे तो आरोपी ने जानबूझकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए बीएनपी नेता अबुल हाशेम समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो आया सामने
राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच चुके है। जहां वह दूषित पानी पीने से बीमार मरीजों और मरने वाले लोगो के घर वालो से मिले। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में 24 लोगो की मौत हो चुकी है, इस मामले में राहुल गांधी ने गहरी चिंता जताई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चूका है।
विराट-अनुष्का की बड़ी डील: अलीबाग में खरीदी करोड़ो की जमीन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र के अलीबाग में लगभग 38 करोड़ की जमीन खरीदी है। यह प्लॉट 14,740 स्क्वायर मीटर का है और यह अवास बीच के पास है। अलीबाग में यह उनकी दूसरी प्रॉपर्टी है। हालांकि, अब दोनों ज्यादातर लंदन में ही रहते है, लेकिन निवेश के हिसाब से उन्होंने भारत में जमीन खरीदी है।
क्या है विराट रामायण मंदिर के शिवलिंग की खासियत?
बिहार के मोतिहारी में दुनिया का सबसे बड़ा ‘विराट रामायण मंदिर’ बन रहा है। यहाँ स्थापित होने वाले शिवलिंग की खासियत है कि यह 33 फीट ऊँचा और 210 टन वजनी है। 120 एकड़ में फैले इस मंदिर में 22 मंदिर और 12 ऊँचे शिखर होंगे। खास बात यह है कि यह मंदिर अयोध्या और जनकपुर के बीच रामजानकी पथ पर स्थित है।
BMC चुनाव अपडेट: हार के बाद ठाकरे बंधुओं की आई प्रतिक्रिया
राज ठाकरे ने कहा कि भले ही जीत बड़ी न मिली हो, लेकिन मराठी पहचान और महाराष्ट्र के विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए इसे पैसे और सत्ता के खिलाफ बड़ी लड़ाई बताया। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने भी हार न मानते हुए कहा कि मराठी मानुस के सम्मान की जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, 5 की मौत
पंजाब के बठिंडा में आज शनिवार सुबह एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच लोगो की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पूरी तरह जांच कर रही है।
IND vs NZ: कल होगा महामुकाबला, रोहित बना सकते है बड़ा रिकॉर्ड
कल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का आखरी मैच होगा। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 33 मैचों में 49 छक्के लगाए हैं, वहीं शाहिद अफरीदी ने 50 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है। अगर कल के मैच में रोहित सिर्फ दो छक्के लगा देते है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे।
डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल
अशोकनगर के कचनार में शुक्रवार शाम बाइक सवार जीजा-साले को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई, एंबुलेंस से भोपाल ले जाते समय जीजा हेमंत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालो को सौंप दिया है और अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है।
कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला 18 वर्षीय युवक
शहडोल के कठोतिया गांव में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में मां-बेटे सो रहे थे, आग की लपटें उठती देख मां बाहर निकल आई लेकिन बेटा अमित पटेल (18) अंदर ही फसा रह गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचकर घर चलाता था।