बिहार के सोनपुर में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शर्मनाक रहा ससुराल वालों ने लाश को मायके के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। यह वारदात घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। पिता का आरोप है कि 8 लाख देने के बाद भी और पैसों की मांग की जा रही थी।
स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुस्लिम युवक की हरकत, वीडियो वायरल
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में एक मुस्लिम युवक द्वारा हाथ धोने और कुल्ला करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है और अब काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सिख मर्यादा के उल्लंघन के इस मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा एतराज जताया है।
पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, मृतकों के परिवार को सौंपे चेक
राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मृतकों के परिजनों को राहुल गाँधी ने एक लाख और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 50-50 हजार रुपए के चेक दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे “स्मार्ट सिटी” मॉडल में लोगों को साफ पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।
कोहरे की वजह से हुआ हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से 6 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई, साथ ही एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
5 मिनट में करना है पेट साफ? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
आज हर किसी को खराब लाइफस्टाइल और बाहर के खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है, जिससे बवासीर और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी, आंवला जूस या एलोवेरा जूस पिएं। साथ ही रात में गर्म दूध में घी डालकर पीना और अलसी के बीज खाना भी पेट साफ करने में मददगार होता है।
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मोदी ने दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। यह हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और 17 घंटे का सफर सिर्फ 14 घंटे में पूरा करेगी। इसमें AC कोच के साथ आधुनिक सुविधाएं और हवा को साफ रखने वाली खास टेक्नोलॉजी दी गई है। लम्बे सफर की रात की यात्रा अब पहले से ज्यादा आरामदायक होगी।
डंपर-कार की जबरदस्त टक्कर, 4 दोस्तों की मौत
बिहार के मधेपुरा में शनिवार सुबह एक डंपर और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त में से एक दोस्त की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था तो वह अपने तीन दोस्तों के साथ अस्पताल जा रहे थे, उससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया।
IND vs NZ: आखिर इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में निर्णायक वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, यहाँ खेले गए सभी 7 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा का यहाँ पिछला रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। कल सभी की नजरे “ROKO” पर रहेगी।
GK : भारत का इकलौता स्टेशन, जहां से पुरे देश के लिए मिलती है ट्रेन
भारत में लगभग 8,500 रेलवे स्टेशन है, लेकिन मथुरा जंक्शन एक ऐसा स्टेशन है जहां से पुरे देश के लिए ट्रेने मिलती है। आप किसी भी राज्य के लिए ट्रैन लेना चाहते है, तो मथुरा जंक्शन सबसे आसान विकल्प है। 1875 में पहली बार यहां से ट्रैन चली थी और उसके बाद से ही यह भारतीय रेल नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन चूका है।
आंख पर पट्टी बांधे दिखीं निक्की तंबोली, फैंस की बढ़ी टेंशन
निक्की तंबोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंख पर पट्टी बंधी है। उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए। निक्की के बॉयफ्रेंड अरबाज ने बताया उनकी आंख में इंफेक्शन की वजह से एक चालाजियन हो गया था, जिसका छोटा सा ऑपरेशन हुआ है। निक्की दो दिन में ठीक हो जाएंगी।