शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। बरैया ने कहा था कि खूबसूरत लड़की को देखकर मन भटक सकता है और रेप हो सकता है। इस पर शिवराज ने कहा बेटियां मां दुर्गा और लक्ष्मी का रूप होती हैं, उन्हें जाति या समाज में बांटना और उनके लिए ऐसे शर्मनाक शब्द बोलना गलत है।
अजय देवगन का बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी ‘धमाल 4’
अजय देवगन ने अपनी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के चौथे पार्ट की रिलीज़ डेट कन्फर्म कर दी है। इसमें अजय के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी नजर आएंगे। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 12 जून, 2026 को रिलीज होगी। इस बार फिल्म में रवि किशन और संजीदा शेख जैसे नए कलाकार भी कॉमेडी करते नजर आएंगे।
पाकिस्तान ब्रेकिंग: हादसे में 6 बच्चों समेत 14 की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार सुबह कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। सरगोधा जिले में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन कोहरे की वजह से हादसा हो गया।
डीजल कारें क्यों देती हैं ज्यादा माइलेज? जानें असली वजह
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि डीजल कारें पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती हैं क्योंकि डीजल में पेट्रोल से ज्यादा एनर्जी होती है। साथ ही, डीजल इंजन फ्यूल को ज्यादा बेहतर तरीके से जलाता है और कम स्पीड पर भी अच्छी पावर देता है। इसी टेक्नोलॉजी की वजह से डीजल गाड़ियां लम्बे सफर के लिए सही मानी जाती हैं।
अंगीठी बनी काल, दम घुटने से दो मासूमों की मौत
यूपी के मुरादाबाद में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार पर बहुत भारी पड़ा। दम घुटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। दरवाजा तोड़ने पर पूरा परिवार बेहोश मिला। यह दुखद घटना छजलैट इलाके की है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।
Kitchen Tips : दागों की छुट्टी, प्लास्टिक के पुराने डिब्बे अब चमकेंगे नए जैसे
किचन में प्लास्टिक के डिब्बों पर लगे तेल और हल्दी के जिद्दी दागों को साफ करना अब आसान है। बेकिंग सोडा का पेस्ट, नींबू का रस या सफेद सिरका इस्तेमाल करके आप डिब्बों की चिकनाई और बदबू मिनटों में दूर कर सकते हैं। ज्यादा गंदे डिब्बों को गर्म पानी और डिटर्जेंट में भिगोकर रख दे, जिससे वे एकदम नए जैसे चमक जायेंगे।
‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, देखे आकड़े
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रही है। 100 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे ही दिन से कमाई आधी रह गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने देश में 130 करोड़ कमाए, लेकिन 8वें दिन कमाई मात्र 3.50 करोड़ पर आ गई। फिल्म अब भी 200 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, BMC चुनाव के बाद ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू
BMC परिणाम के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और शिंदे गुट का मेयर बनने की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे ने अपने जीते हुए पार्षदों को एक 5 स्टार होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। मेयर चुनाव तक पार्षदों को “सुरक्षित” रखने के लिए यह प्लान बनाया। खबर है कि मेयर पद के लिए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला भी तय हो सकता है।
Border 2 रिलीज के लिए तैयार, सनी देओल ने दिखाया सेट का नजारा
‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है और अब सनी देओल ने फिल्म सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सनी मूंगफली खाते तो कभी क्लैपबोर्ड के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही ब्लॉकबस्टर हो चुका है और फैंस को 23 जनवरी का इंतजार है, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फरवरी में ‘अंगारक योग’ का साया, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
फरवरी के अंत में मंगल और राहु की युति से ‘अंगारक योग’ बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इस योग के कारण सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है। उन्हें सेहत में गिरावट ओट भारी धन हानि हो सकती है। ऐसे में नए काम की शुरुआत और विवाद से बचना ही अच्छा है।