📱Download Our App
खेल-खेल में टांके में गिरे दो मासूम चचेरे भाई-बहन, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

खेल-खेल में टांके में गिरे दो मासूम चचेरे भाई-बहन, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बाड़मेर के चौहटन इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रहे दो मासूम चचेरे भाई-बहन अचानक पानी से भरे टांके में गिर गए। हादसे के वक्त परिजन खेत में थे। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा है।

News Source: पत्रिका
शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

जोधपुर के लूनी में शराब पीने के बाद हुए आपसी विवाद में एक युवक को चलती एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
असम पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में बंपर भर्ती, 2972 पदों के लिए आवेदन शुरू

असम पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में बंपर भर्ती, 2972 पदों के लिए आवेदन शुरू

असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने पुलिस, वन और फायर सर्विस विभाग में 2972 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सहवाग ने रचा था इतिहास, आज भी है नंबर 1

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सहवाग ने रचा था इतिहास, आज भी है नंबर 1

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वीरेंद्र सहवाग के ऐतिहासिक दोहरे शतक की यादें आज भी ताजा हैं। 8 दिसंबर 2011 को बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सहवाग ने 149 गेंदों पर 219 रनों का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पारी में वेस्टइंडीज को 7 छक्के और 25 चौके ठोके थे। हालांकि रोहित शर्मा (208*) ने इसे टक्कर जरूर दी, लेकिन सहवाग का शिखर आज भी बरकरार है।

News Source: आज तक
यूट्यूब पर 1 करोड़ व्यूज से कितनी होती है कमाई?

यूट्यूब पर 1 करोड़ व्यूज से कितनी होती है कमाई?

यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज की कमाई फिक्स नहीं होती, बल्कि यह कंटेंट की कैटेगरी और विज्ञापनों पर निर्भर करती है। आमतौर पर इतने व्यूज पर लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। शॉर्ट्स के मुकाबले लॉन्ग वीडियो और टेक-फाइनेंस जैसे विषयों पर ज्यादा पैसा मिलता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। प्रदेश में 3,417 नई ग्राम पंचायतें और 85 पंचायत समितियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही हर पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित होंगे, ताकि ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

News Source: पत्रिका
JEE Main Admit Card जारी, तुरंत करे डाउनलोड

JEE Main Admit Card जारी, तुरंत करे डाउनलोड

एनटीए की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) सेशन-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जा चूका है। सभी उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित होगी।

News Source: जागरण
MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

सतना के अवघट नाथ महादेव मंदिर में एक युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

News Source: पत्रिका
सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। अदालत ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने भारती के आरोपों में दम न पाते हुए स्वराज के निर्वाचन को पूरी तरह वैध ठहराया है।

News Source: लल्लूराम
पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पंजाब के संगरूर में शनिवार सुबह एक स्विफ्ट कार अचानक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार सरबजीत कौर और उनकी मां इंद्रजीत कौर की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में जांच कर रही है।

News Source: अमर उजाला