आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपकी बुद्धिमानी की सराहना करेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन में नई खुशियां और ताजगी आएगी। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, बजट का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कन्या राशिफल : 18 जनवरी 2026
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक कलह सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा । ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी । आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
सिंह राशिफल : 18 जनवरी 2026
आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा । कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के शुभ संकेत हैं। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। क्रोध और अहंकार से दूर रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कर्क राशिफल : 18 जनवरी 2026
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत सक्रिय महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी । रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से दिन उन्नतिदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अत्यधिक तनाव लेने से बचें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मिथुन राशिफल : 18 जनवरी 2026
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
दिल्ली-पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप, रोकी गई ट्रेन
दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा जांच के लिए ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान यात्री काफी डरे हुए रहे। हालांकि, जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली और ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।
वृषभ राशिफल : 18 जनवरी 2026
आज आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना है, वरना कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त विश्राम करें ताकि ऊर्जा बनी रहे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 18 जनवरी 2026
कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। आपकी मेहनत और लगन को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी और निवेश के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी बाहर के खान-पान से परहेज करना आज आपके लिए हितकारी होगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
बागेश्वर में लगा हिमालयन डॉग्स का बाजार, ‘भोटिया’ नस्ल के कुत्तों की रही भारी डिमांड
उत्तराखंड के बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान हिमालयी कुत्तों का खास बाजार सजा, जहां उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ‘भोटिया’ नस्ल के कुत्ते आकर्षण का केंद्र बने। भेड़-बकरियों की रक्षा के लिए मशहूर इन वफादार कुत्तों को खरीदने दूर-दूर से लोग पहुंचे। लाखों का कारोबार होने के साथ ही लुप्त होती इस नस्ल के संरक्षण की उम्मीद भी जगी है।
MP: खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का जानलेवा हमला
कटनी जिले में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से किसान की जान बचाई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वन विभाग अब तेंदुए की तलाश में जुट गया है।