📱Download Our App
चाँदी का आज का भाव : 18 जनवरी 2026

चाँदी का आज का भाव : 18 जनवरी 2026

चाँदी की शुद्धता कीमत (₹/kg)
999 (99.9%) ₹2,88,270
925 (92.5%) ₹2,66,650
900 (90.0%) ₹2,59,443
800 (80.0%) ₹2,30,616

नोट – इन क़ीमतों में GST एवं मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – bullions.co.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मधेपुरा में मिड-डे मील का कहर: खाना खाते ही बिगड़ी दर्जनों बच्चों की तबीयत

मधेपुरा में मिड-डे मील का कहर: खाना खाते ही बिगड़ी दर्जनों बच्चों की तबीयत

बिहार के मधेपुरा में सरकारी स्कूल का मिड-डे मील खाने से कई बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

News Source: एबीपी न्यूज़
धनुष के साथ शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने शेयर की पहली पोस्ट

धनुष के साथ शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने शेयर की पहली पोस्ट

साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बीच अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से सबका ध्यान खींच लिया है। हालांकि उन्होंने इन खबरों पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने फैंस को चर्चा का नया मौका दे दिया है। फिलहाल दोनों की तरफ से इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
UP: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

UP: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

UP के शामली में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस की वर्दी का धौंस दिखाकर एक शख्स से 25 हजार रुपये की ठगी करने वाले होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को डराया और पैसे ऐंठ लिए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मीन राशिफल : 18 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 18 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कला जगत से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापार में आशा के अनुकूल मुनाफा प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन की अनबन समाप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Box office clash: ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ के बीच मुकाबला

Box office clash: ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ के बीच मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हुई ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, दूसरे दिन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दर्शकों के बीच पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी तो पसंद की जा रही है !

News Source: E24 बॉलीवुड
कुंभ राशिफल : 18 जनवरी 2026

कुंभ राशिफल : 18 जनवरी 2026

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नए निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मकर राशिफल : 18 जनवरी 2026

मकर राशिफल : 18 जनवरी 2026

मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें, तभी मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पीठ दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
धनु राशिफल : 18 जनवरी 2026

धनु राशिफल : 18 जनवरी 2026

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे । उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक संपर्कों से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृश्चिक राशिफल : 18 जनवरी 2026

वृश्चिक राशिफल : 18 जनवरी 2026

क्रोध और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे । कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से आप उन्हें हल कर लेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है, जो वित्तीय स्थिति को सुधारेगा। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सतर्क रहें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च