पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शनिवार देर रात एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है और लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग ने मॉल की दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
खंडवा ब्रेकिंग : पिता ने किया अपनी 15 साल की बेटी का रेप, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक शराबी पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप
पटना से नई दिल्ली जा रही 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने से डीडीयू जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। रात 10:15 बजे ट्रेन रुकते ही सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। करीब 3 घंटे की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर सूचना को फर्जी घोषित किया गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
ट्रंप के नए टैरिफ पर यूरोपीय यूनियन का आया पहला रिएक्शन
ट्रंप के नए टैरिफ पर यूरोपीय यूनियन ने कहा कि पश्चिमी देशों के बीच बढ़ता विभाजन रूस और चीन के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ नीतियों और व्यापार युद्धों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे वैश्विक गरीबी बढ़ सकती है। क्लास के अनुसार, पश्चिम की एकता ही इन चुनौतियों का मुकाबला करने का एकमात्र रास्ता है।
आज मौनी अमावस्या के दिन क्या करें, क्या ना करें?
मौनी अमावस्या का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पंड़ित शैलेंद्र पांडेय बताते है की मौनी अमावस्या के किसी पवित्र नदी जल या गंगा में स्नान करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है, और सभी पाप कटते हैं। इसके अलावा आज के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है ।
U19 वर्ल्ड कप : भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज की। बांग्लादेश की टीम महज 85 रनों पर सिमट गई, जिसे भारत ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक जड़ा, जबकि हेनिल पटेल ने उनका बखूबी साथ दिया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने जीत की नींव रखी।
हेल्थ : ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
आज के समय में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना बड़ी चुनौती है। एक्स्पर्ट्स के अनुसार BP कंट्रोल करने के लिए हमेशा संतुलित आहार ही लेना चाहिए। विशेषज्ञ पोटेशियम से भरपूर केला, ओमेगा-3 युक्त फैटी फिश, और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते है। साथ ही, दही और मेवे भी बीपी कम करने में मददगार साबित होते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रतीक शर्मा हत्याकांड में 2 को उम्र क़ैद
कानपुर की अदालत ने पति प्रतीक शर्मा की हत्या के आरोप में पत्नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दो साल पुराने इस केस में सबसे बड़ी गवाह मृतक की 7 साल की मासूम बेटी बनी। बच्ची ने कोर्ट में बताया कि उसने कंबल में छिपकर मां और आयुष अंकल को पापा के दूध में सफेद पाउडर मिलाते देखा था, जिसके बाद पापा की सांसें थम गईं।
नेगेटिव न्यूज़ : चिप्स पैकेट में निकले गुब्बारे ने ली 6 साल के मासूम की जान
ओडिशा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ चिप्स के पैकेट में निकले ‘गिफ्ट’ गुब्बारे ने एक 6 साल बच्चे की जान ले ली। खेलते समय बच्चे ने गुब्बारे को मुंह से फुलाने की कोशिश की, जो अचानक फिसलकर उसके गले में फंस गया । दम घुटने के कारण अस्पताल ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया ।
शेफाली जरीवाला के मौत पर पति पराग त्यागी का बड़ा दावा
बिग बॉस 13′ फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन पर उनके पति पराग त्यागी ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान, पराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पर काला जादू किया गया था और कहा कि वह यह दावा पूरी सच्चाई से कर रहे हैं।