झारखंड के लातेहार में आज यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में करीब 80 लोग सवार थे। हादसे में 5 महिलाओं की मौत की हो गयी है जबकि हादसे में कई लोग गंभीर घायल हैं। जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
IND vs NZ : मुश्किल में टीम इंडिया
तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम मुश्किल में आ गई है। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 4 विकेट 71 रन पर गिर गए हैं। रोहित शर्मा (11), शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (03) और केएल राहुल (01) पवेलियन लौट चुके हैं।
‘माघ मेले में शंकराचार्य बिना इजाजत आए’
प्रयागराज के DM मनीष कुमार वर्मा ने कहा- परंपरा के विपरीत संगम पर स्नान करने वे (स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद) बिना अनुमति के अपनी पालकी पर आए थे। उस समय संगम पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वे बिना इजाजत यहां आए और अपनी जिद पर अड़े रहे, यह गलत था। उनके समर्थकों ने बैरियर तोड़े, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
INDvsNZ : फँस गया मैच, दोबारा मारा शतक
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भी डेरिल मिचेल ने शतक ठोक दिया है। ये उनका लगातार दूसरे मैच में शतक है। पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी। मिचेल के करियर का ये 9 वां शतक है। फिलहाल 36 ओवर में कीवी टीम का स्कोर 201/3 रन है।
BREKING : प्रयागराज माघ मेले में पुलिस ने साधु को पीटा
प्रयागराज माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी भारी भीड़ होने के कारण पुलिस ने रोक दी जिस वजह से शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक साधु को चौकी में पीटा । शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ : अमेरिका ने वेनेजुएला के बाद सीरिया पर किया हमला
अमेरिका ने वेनेजुएला के बाद दक्षिण-पश्चिम एशिया के मुस्लिम देश सीरिया पर बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिकी सेना ने इस हमले में अलकायदा से जुड़े सीनियर लीडर को मार गिराया है। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद किया गया है। इससे कई अन्य देशों में दहशत फैल गई है।
कंगना रनौत का मसाबा गुप्ता पर फूटा गुस्सा
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। कंगना के अनुसार, मसाबा ने उन्हें अपनी ड्रेस पहनने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वह उसे पहनकर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। कंगना ने इस भेदभाव को घृणित और शर्मनाक बताया है।
केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल पर रात में पुलिस की रेड, AAP ने बोला हमला
गुजरात दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा रात में छापेमारी करने से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द कराने की कोशिश की है, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं होगा।
‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ सेट पर हुईं भावुक
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार सेट पर उन्हें किसी बात को लेकर डांट पड़ गई थी। इस घटना से वह इतनी आहत हुईं कि फूट-फूटकर रोने लगीं और काफी परेशान हो गईं। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रोल नंबर जारी
यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं के लिए 52 लाख से ज्यादा छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में मिलने की उम्मीद है। नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होंगे।