जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पावटा के पास रविवार रात एक केमिकल टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर में धमाके के साथ भीषण आग लग गई और लपटें एक किलोमीटर तक फैल गईं। पुलिस ने एहतियातन हाईवे बंद कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
ट्रंप का पीएम मोदी को आमंत्रण
अमेरिका ने भारत सहित पांच देशों को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-हमास युद्ध समाप्ति योजना का हिस्सा बताया है । यह बोर्ड गाजा के रोज़मर्रा के मामलों की देखरेख करेगा और युद्धविराम को सुनिश्चित करेगा । ट्रंप ने गुरुवार को गाजा बोर्ड ऑफ पीस के दूसरे चरण के गठन की घोषणा की है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर आतंकी मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया । घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।
INDvsNZ : 41 रन से जीता न्यूजीलैंड, कोहली ने मारा शतक
न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। टीम ने रविवार को इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबानों को 41 रन से हराया। 338 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने 108 बॉल पर 124 रन की शतकीय पारी खेली ।
MP में पूर्व विधायक ने कथावाचकों पर दिया विवादित बयान
चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने भोपाल में एक सम्मेलन के दौरान कथावाचकों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य सहित अन्य संतों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाना चाहिए। प्रजापति ने कथावाचकों पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोपाल के युवक को राजस्थान में बंधक बनाकर पीटा, VIDEO आया सामने
प्रेमिका से मिलने गए भोपाल के एक युवक को राजस्थान के झालावाड़ में बंधक बनाकर अमानवीय प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे पेशाब पीने पर भी मजबूर किया और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोलार थाना टीआई ने बताया कि युवक को सुरक्षित मुक्त कराना प्राथमिकता है। राजगढ़ पुलिस को मौके पर भेजा गया है
MP : तेजरफ़्तार कार ने 13 रौंदा, 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर
जबलपुर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
खरगोन : शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने कहकर 86 लाख ठगे, शिक्षक समेत 2 गिरफ्तार
खरगोन पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश पर 20% मुनाफे का झांसा देकर 86 लाख लाख ठगने वाले शिक्षक संजय सोलंकी निवासी कुम्हारखेड़ा, थाना गोगांव और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर लोगों के पैसे हड़पे थे। एसडीओपी रोहित लखारे के अनुसार, आरोपियों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
MP विधायक बरैया के बयान पर राज्यमंत्री बागरी का पलटवार
मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है। बागरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना न तो धर्म है और न ही पुण्य, बल्कि यह सीधा पाप है। उन्होंने बरैया की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद शर्मनाक और नारी शक्ति का अपमान बताया।
MP में कलेक्टर से मिलने के लिए 9 किमी पैदल चले 300 छात्र
मध्यप्रदेश के हरदा में रहटगांव स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 300 छात्र-छात्राएं प्राचार्य की प्रताड़ना और खराब भोजन की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े। करीब 9 किमी चलने के बाद कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोडलपुर में उन्हें रोककर सड़क पर ही उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाने और जांच का आश्वासन देकर बच्चों को वापस भेजा।