📱Download Our App
मेष राशिफल : 19 जनवरी 2026

मेष राशिफल : 19 जनवरी 2026

आज का दिन करियर में बड़ी सफलता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए निवेश लाभदायक रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP Breaking : पढ़ें 19 जनवरी की बड़ी खबरें

MP Breaking : पढ़ें 19 जनवरी की बड़ी खबरें

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में शामिल होने दिल्ली पहुँचे CM मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश की संभावना
  • न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनो से हराया 3rd ODI मैच
  • INDvsNZ 3rd ODI में विराट ने मारा शतक
News Source: जी न्यूज़
अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा दावा

अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा दावा

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित सेंटर फ़ॉर स्टडी ऑफ़ ऑर्गेनाइज़्ड हेट की रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले 2 सालों में भारत में नफ़रती भाषण का चलन 97% बढ़ गया है । रिपोर्ट के मुताबिक़, साल 2025 में भारत में कुल 1318 प्रत्यक्ष नफ़रती भाषण दर्ज किए गए. वहीं, 2024 की तुलना में यह 13% और 2023 की तुलना में 97% की बढ़ोतरी है । वंही नफ़रती भाषण देनें के मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीर्ष पर है।

News Source: बीबीसी
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर FIR की मांग

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी पर FIR की मांग

हनुमान जी के प्रतिरूप वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वंही भाजपा ने इसे अनावश्यक राजनीति बता रही है।

News Source: हिंदुस्तान
न्यूज़ : संजय सिंह समेत 8 विपक्षी नेताओं पर दर्ज हुई FIR

न्यूज़ : संजय सिंह समेत 8 विपक्षी नेताओं पर दर्ज हुई FIR

वाराणसी पुलिस ने मणिकर्णिका घाट पुनर्विकास को लेकर फर्जी AI वीडियो और तस्वीरें साझा करने के आरोप में आप सांसद संजय सिंह और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ 8 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी शिवलिंग या मूर्ति को नुकसान नहीं पहुँचाया गया है और सभी प्राचीन पुरावशेष सुरक्षित हैं। ₹17.56 करोड़ का यह प्रोजेक्ट जून 2026 तक पूरा होगा।

News Source: X ( ट्वीटर )
MP में ओपनिंग के पहले ही सील हुआ चिचा का शोरूम

MP में ओपनिंग के पहले ही सील हुआ चिचा का शोरूम

नर्मदापुरम शहर के सतरस्ते के पास रविवार को सोशल मीडिया पर फ़ेमस चिचा रेडीमेड कपड़ा शोरूम को बिना अनुमति आयोजन किए जाने और भगदड़ की आशंका के चलते ओपनिंग से पहले ही तहसीलदार सरिता मालवीय द्वारा सील कर दिया गया । वहीं कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि शोरूम संचालक को भीड़ एकत्र करने को लेकर नोटिस दिया गया है।

News Source: इंस्टाग्राम
ग़ज़ब है मोहन सरकार… इंदौर ‘जलकांड’ में हटाए गए निगमायुक्त का हुआ प्रमोशन

ग़ज़ब है मोहन सरकार… इंदौर ‘जलकांड’ में हटाए गए निगमायुक्त का हुआ प्रमोशन

इंदौर दूषित जल कांड में नगर निगम कमिश्नर पद से हटाए गए IAS अफसर दिलीप यादव को 16 दिन के भीतर ही ‘प्रमोशन’ से नवाजा गया है । यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया है । इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल भेजा गया था ।

News Source: नवभारत
खंडवा : सरपंच ने बिजली कर्मचारी को गालियां दी, शिकायत दर्ज

खंडवा : सरपंच ने बिजली कर्मचारी को गालियां दी, शिकायत दर्ज

पंधाना में बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काटने पर एक सरपंच द्वारा बिजली कर्मचारी को धमकाने का मामला सामने आया है। सरपंच ने फोन पर लाइनमैन को न केवल भद्दी गालियां दीं, बल्कि जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी। बिजली कर्मचारी संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

News Source: दैनिक भास्कर

बालों की देखभाल में ये छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी समस्या

चमकदार और मजबूत बाल पाने के लिए सही देखभाल जरूरी है, लेकिन अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। गीले बालों में कंघी करना या अत्यधिक हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों को कमजोर बना देता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही खान-पान और सही हेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव ही बालों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रख सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
गोविंदा के ‘अफेयर’ की खबरों पर पत्नी सुनीता का छलका दर्द

गोविंदा के ‘अफेयर’ की खबरों पर पत्नी सुनीता का छलका दर्द

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। सुनीता का कहना है कि इन अफवाहों से उनके बच्चे, टीना और यशवर्धन काफी परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 63 साल की उम्र में ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।

News Source: एबीपी न्यूज़