मध्य प्रदेश सरकार भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में यूनियन कार्बाइड परिसर में ₹1,200 करोड़ की लागत से भव्य स्मारक बनाएगी। 90 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट ‘हिरोशिमा मॉडल’ पर आधारित होगा। इसमें एक म्यूजियम और पीड़ितों के नामों वाली दीवार शामिल होगी। यह स्मारक त्रासदी के दर्द, संघर्ष और भोपाल के पुनरुत्थान की कहानी को दुनिया के सामने रखेगा।
फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप की कमाई पर किया बड़ा खुलासा
फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप अपने व्लॉग्स के जरिए बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं। दिल्ली में मात्र ₹300 से काम शुरू करने वाले दिलीप की फराह के घर शुरुआती सैलरी ₹20,000 थी, जो अब काफी बढ़ गई है। उन्हें यूट्यूब की कमाई में भी हिस्सा मिलता है। हाल ही में पता चला कि वे फराह की BMW कार भी चलाते हैं।
इंदौर : अस्पताल बदहाल, गर्भवती महिलाएं परेशान
फ़ेमस पी.सी. सेठी अस्पताल में पिछले कई दिनों से लिफ्ट खराब पड़ी है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों तक जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में है। इसके अलावा, अस्पताल में गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी की भी शिकायतें सामने आई हैं।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे का असर, बढ़ सकता है मुआवजा
रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर में पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के दबाव और मामले के तूल पकड़ने के बाद अब प्रशासन भागीरथपुरा में मृतकों की मुआवजा राशि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस दौरे ने सरकार को भागीरथपुरा राहत पैकेज पर पुनर्विचार करने को मजबूर कर दिया है।
बुरहानपुर के कई इलाकों में आज 5 घंटे बिजली कटौती
बुरहानपुर शहर में सोमवार 19 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शनवारा गेट, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी, खान भाई आइस फैक्ट्री, साड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, अंडा बाजार, सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स,कृषि उपज मंडी, मला हरीरपुरा, सिलमपुरा, राजपुरा, मैन पोस्ट ऑफिस, पुराना तहसील कार्यालय, पुराना नेहरू अस्पताल, जय स्तंभ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धिनी सभागृह, टेंपो स्टैंड, प्रकाश टॉकीज, शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान क्षेत्र, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल और संजय नगर पार्ट-ए सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
स्पेन में टकराई हाई-स्पीड ट्रेनें, 21 लोगों की मौत
दक्षिणी स्पेन में कोर्डोबा के एडामुज स्टेशन के पास रविवार शाम करीब 5:40 मिनट GMT एक बड़ा ट्रैन हादसा हो गया। इसमें 2 हाई-स्पीड ट्रेने आमने-सामने टकरा गयी। इस हादसे में क़रीब 21 लोगों की मौत हो गयी है। वंही कई लोग गम्भीर घायल है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार यह हाल के सालों में स्पेन की सबसे भयावह रेल दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है ।
क्या है ट्रंप का गाजा के लिए बोर्ड ऑफ पीस?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बनाने की योजना बनाई है । इजरायल-हमास युद्ध को रोकने के लिए ट्रंप ने भारत के पीएम मोदी सहित दुनिया के कुछ चुनिंदा प्रभावशाली नेताओं को इस शांति बोर्ड में शामिल होने का न्योता दिया है। ट्रंप का मानना है कि मोदी के सभी पक्षों के साथ अच्छे संबंध हैं ।
कराची माल में लगी, 24 घंटे बाद भी 50 लोग लापता
कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में शनिवार रात लगी भीषण आग पर रविवार रात 10 बजे के बाद काबू पा लिया गया है । सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस दुखद घटना में एक दमकलकर्मी सहित 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के बीच 50 से 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है ।
3 लाख के क़रीब पहुँची चाँदी, देखें आज का भाव (19 Jan 2026 08:40 AM)
| चांदी की शुद्धता (Purity) | 1 किलोग्राम की दर (Rs ₹) |
| Silver 999 Fine | 288,290 |
| Silver 925 Sterling | 266,668 |
| Silver 900 Coin | 259,461 |
| Silver 800 German | 230,632 |
नोट – इन क़ीमतों में मेकिंग चार्ज और GST सम्मिलित नही है।
मीन राशिफल : 19 जनवरी 2026
मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होने से आर्थिक बोझ कम होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही पुरानी अनबन आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। पर्याप्त नींद लें । पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन