नर्मदापुरम के इटारसी के स्टेशन रोड पर एक युवक को गर्लफ्रेंड के पिता ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेक दिया, हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई है। पता चला है लड़के को पकड़ने के बाद लड़की के परिजनों ने उसके घर वालो को बुलाया। उसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और इसी बीच युवक को छत से धक्का मार दिया।
सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कार ने रौंदा, 5 की मौत
जबलपुर में रविवार दोपहर सड़क किनारे बैठे मजदूरों को एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग घायल हुए है। उसके बाद रविवार रात तीन मजदूरों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मलमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से फरार चालक की तलाश कर रही है।
अमेरिका ने शेयर किया गाज़ा के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पर पीएम मोदी को ट्रंप द्वारा भेजा गया पत्र
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गाज़ा के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया पत्र शेयर किया है। ट्रंप ने लिखा, “मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं… हमारी कोशिश से… स्थाई शांति बनाने के लिए… खास देशों का ग्रुप एकसाथ आएगा।”
नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 लोगो पर केस दर्ज
मैहर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके दो दोस्त घुमाने के बहाने पहाड़ी पर ले गए। फिर लड़की के साथ मारपीट की और जबजस्ती बारी-बारी रेप किया। पुलिस ने इस मामले में दो दोस्तों सहित 5 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर से शाम के समय सब्जी लेने के लिए निकली थी।
चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, कीमत ₹13,550 बढ़कर पहुंची 3 लाख पार
MCX पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 या करीब 5% से अधिक बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गया है। इसी कारण आज अचानक चाँदी की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत
उज्जैन के नागदा स्टेट हाईवे-17 एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार शुभम (19 वर्ष) पिता महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए है।
ब्रेकिंग : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप
आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए।
जबलपुर : सड़क हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवज़े की घोषणा
जबलपुर के बरेला इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों के लिए मंत्री राकेश सिंह ने गहरा दुःख जताया है । साथ ही एनएचएआई ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता का ऐलान किया । इसमें से 1-1 लाख रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी गई है । घायलों का इलाज जारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
धार ब्रेकिंग : घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर
धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम गुणावद में रविवार रात जमीन विवाद के चलते एक युवक (चंदर सिंह जिराती) को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। हमलावर बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खरगोन : शादी के दो दिन बाद गहने लेकर फ़रार हुई दुल्हन
खरगोन में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। नवलपुरा निवासी रघुवीर से शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन पूजा ठाकरे गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गई। जांच में पता चला कि वह पहले भी दो शादियां कर चुकी है। पीड़ित परिवार ने इसे ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।