पिछले साल 11 मई 2025 को एमपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसमे उन्होंने सोफिया को आतंकवादियों की बहन कह दिया था, आज सुप्रीम कोर्ट में इस केस की सुनवाई होने वाली है। इससे पहले कोर्ट ने मंत्री की ‘ऑनलाइन माफी’ को स्वीकार न करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।
Hardik Pandya और Mahieka Sharma का कोज़ी हग वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक कपल इन दिनों खूब चर्चा में है। वो कपल है Hardik Pandya और Mahieka Sharma और वीडियो भी इन्हीं दोनों का है। मुंबई एयरपोर्ट पर जब हार्दिक ने माहिका को सी-ऑफ करने से पहले कोज़ी हग किया तो फैंस इस ‘Aww so cute’ moment को शेयर करने लगे।
ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में हुई जमकर मारपीट, मामला पंहुचा थाने
देवास के अजनास गांव में बिना अनुमति के ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में काफी ज्यादा भीड़ हो चुकी थी, तभी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है 70 से ज्यादा ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार था।
ब्रेकिंग न्यूज़ : अपर्णा यादव से तलाक लेंगे सपा प्रमुख अखिलेश के भाई प्रतीक
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (iamprateekyadav) से पोस्ट कर जानकारी दे है की वे अपनी पत्नी अपर्णा यादव से जल्द ही तलाक़ लेने वाले है। प्रतीक ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी स्वार्थी है और इसी कारण परिवार के साथ संबंध खराब हो गए हैं ।
जमाई ने मारी ससुर को गोली, तलाश में जुटी पुलिस
धार के गुणावद गांव में रविवार देर रात ससुर चंदन सिंह (60) पर जमीनी विवाद को लेकर उन्ही के जमाई भेरु सिंह ने गोली चला दी। गोली लगने से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीम बनाई और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महाकाल दर्शन करने पहुंचे नीतीश कुमार रेड्डी, नंदी हॉल में लगाया ध्यान
इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने के बाद सोमवार को भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का दर्शन किया और कुछ देर तक ध्यान में लीन रहे। यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, विदेशो से भी काफी लोग आते है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार
सतना के परसमनिया पठार इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 4 क्विंटल गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने रामाधार चौधरी (50) को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बुजुर्ग की जान लेने वाले भालू की मौत, वन विभाग हैरान
शहडोल के गोहपारु में गुरुवार भालू के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब भालू की मौत हो गई है। वन विभाग ने अनुसार भालू पिछले कुछ दिनों से बीमार था, फिर उसका रेस्क्यू कर इलाज किया गया लेकिन बीती रात उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है बुजुर्ग की जान लेने की वजह से भालू की मौत हुई है।
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में फ़ेमस कथावाचक गिरफ्तार
मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस ने एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं श्रवण दास का साथी और गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एसआईटी (SIT) की विशेष टीम ने की है, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ राजीव कुमार कर रहे थे
BREAKING : बारात ले जा रही बस पलटी, 9 लोगों की मौत और 80 घायल
झारखंड के लातेहार में रविवार बारात ले जा रही बस के अचानक ब्रेक फ़ैल हो गए, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई। इस भयानक हादसे में 9 लोगो की मौत हो चुकी है और 80 घायल हुए है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर शोक जताया है और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए है।