📱Download Our App
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, ट्रॉली में हुई महिला की डिलीवरी

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, ट्रॉली में हुई महिला की डिलीवरी

शिवपुरी के बदरवास में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां खिरिया गांव में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस को फ़ोन किया लेकिन वह नहीं आई। उसके बाद मजबूर पति अपनी पत्नी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर अस्पताल के लिए निकला, लेकिन बीच रास्ते में ही प्रसूता ने ट्राली में बच्ची को जन्म दे दिया।

News Source: पत्रिका
पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

बालाघाट में जिला अस्पताल से पिछले कुछ दिनों में बाइक चोरी के मामले आ रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से अक्षय ब्रम्हें को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे की दूसरी चोरियों के बारे में भी पता चल सकता है।

News Source: दैनिक भास्कर
क्राइम थ्रिलर देखने के हैं शौकिन, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 फिल्में

क्राइम थ्रिलर देखने के हैं शौकिन, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 फिल्में

क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद करने वालो को बॉलीवुड की ये 5 बेहतरीन बॉलीवुड क्राइम फिल्में मजा ला देगी। सबसे पहले नाम आता है ‘बाटला हाउस’, इसे प्राइम पर देख सकते हैं। इसके बाद फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘तलवार’, साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ और क्राइम फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ सबसे बेस्ट है। इन्हे आप OTT पर देख सकते है।

News Source: एबीपी न्यूज़
बीयर पीने का कॉम्पिटिशन पड़ा भारी, दो की मौत

बीयर पीने का कॉम्पिटिशन पड़ा भारी, दो की मौत

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में संक्रांति के दिन दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने बीयर पीने के कॉम्पिटिशन में अपनी जान गवां दी। मृतकों की पहचान मणिकुमार (उम्र 35 वर्ष) और पुष्पराज (उम्र 22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के दिन दोनों ने ज्यादा शराब पी ली और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

News Source: इंडिया टीवी
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन आज, शामिल होंगे सीएम मोहन यादव और 20 बड़े नेता

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन आज, शामिल होंगे सीएम मोहन यादव और 20 बड़े नेता

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज शुरू हो रही है। नितिन नबीन, जो वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं, आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के 20 बड़े भाजपा नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

News Source: नईदुनिया
MPPSC 2026: राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां से करे अप्लाई

MPPSC 2026: राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां से करे अप्लाई

एमपी राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए 10 जनवरी से आवेदन शुरू हो चुके है और यह 9 फरवरी तक चलेंगे। जो छात्र MPPSC की तैयारी कर रहे है वें ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सामान्य केटेगरी वालो को 500 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग श्रेणी में आने वाले युवाओं को 250 रुपये जमा करना होगा।

News Source: जागरण
दिव्या गणेश के सिर सजा ‘बिग बॉस तमिल 9’ का ताज

दिव्या गणेश के सिर सजा ‘बिग बॉस तमिल 9’ का ताज

रविवार को ‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमे होस्ट विजय सेतुपति ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिव्या गणेश को विनर की ट्रॉफी दी। दिव्या ने 24 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया। ट्राफी के साथ उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी ओर मारुति सुजुकी विक्टोरिया कार गिफ्ट की गई।

News Source: एबीपी न्यूज़
काले पड़े चांदी के जेवर दिखने लगेंगे नए जैसे, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

काले पड़े चांदी के जेवर दिखने लगेंगे नए जैसे, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

चांदी चमकाने के 4 आसान घरेलू उपाय:

  • बेकिंग सोडा: गर्म पानी के साथ पेस्ट बनाकर रगड़ने से कालापन तुरंत साफ होता है।
  • सफेद सिरका: सिरके और नमक के गर्म घोल में 15 मिनट भिगोने से गहने चमक उठते हैं।
  • एल्युमिनियम फॉयल: सोडा पानी में भीगे गहनों को फॉयल से रगड़ें, मैल आसानी से हटेगा।
  • टूथपेस्ट: टूथपेस्ट से रगड़कर गर्म पानी से धोना सबसे सरल और सस्ता तरीका है।
News Source: इंडिया टीवी
IND vs NZ: कब से शुरू हो रही टी20 सीरीज

IND vs NZ: कब से शुरू हो रही टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज के अगले मैच 23 जनवरी को रायपुर में, 25 जनवरी को गुवाहाटी में, 28 जनवरी विशाखापट्टम में और पांचवां और आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

News Source: इंडिया टीवी
बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, “सत्ता हम ही चलाएंगे, पंडितों का काम सिर्फ ज्ञान देना”

बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, “सत्ता हम ही चलाएंगे, पंडितों का काम सिर्फ ज्ञान देना”

छिंदवाड़ा में पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इस बयान पर ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने पंडित समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे।

News Source: दैनिक भास्कर