📱Download Our App
‘मैं लौटूंगी या नहीं…’, नेहा कक्कड़ के पोस्ट से मची हलचल

‘मैं लौटूंगी या नहीं…’, नेहा कक्कड़ के पोस्ट से मची हलचल

बॉलीवुड की टैलेंटेड और फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल मचा दी है । नेहा ने कहा कि वो ब्रेक लेना चाहती हैं. उन्हें रिश्तों से, काम से और हर जिम्मेदारी से ब्रेक चाहिए । नेहा की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । फैंस उन्हें लेकर चिंता में हैं आखिर सिंगर को क्या हुआ है ।

News Source: इंस्टाग्राम
आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, विजय शाह पर होगी कार्रवाई

आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, विजय शाह पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने उनकी ऑनलाइन माफी को ठुकराते हुए कहा अब बहुत देर हो चुकी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के भीतर मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का फैसला लेने का निर्देश दिया है।

News Source: न्यूज़ 18
IND vs NZ: T20 सीरीज के लिए क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ: T20 सीरीज के लिए क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब पांच मेचो की टी20 सीरीज खेलेगी।

सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (सिर्फ पहले तीन T20I के लिए), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा (सिर्फ आखिरी दो T20I के लिए)।

News Source: इंडिया टीवी
अकबरुद्दीन ओवैसी ने फिर दोहराया “15 मिनट” बयान बयान

अकबरुद्दीन ओवैसी ने फिर दोहराया “15 मिनट” बयान बयान

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर अपने पुराने और विवादित “15 मिनट” वाले बयान को दोहराया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। आलोचकों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में तनाव बढ़ाते हैं, जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार भाषा और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन जरूरी है।

News Source: इंस्टाग्राम
कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

उन्नाव रेप केस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। सेंगर ने अपनी 10 साल की सजा को निलंबित करने की गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद सेंगर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

News Source: अमर उजाला
इमरान हाशमी संग रोमांस पर बोली एक्ट्रेस जोया अफरोज़

इमरान हाशमी संग रोमांस पर बोली एक्ट्रेस जोया अफरोज़

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एक्ट्रेस जोया अफरोज़ ने ‘Taskaree: The Smuggler’s Web’ में अपनी एक्टिंग और इमरान हाशमी के साथ केमिस्ट्री के लिए मिल रही तारीफों पर खुशी जताई । साथ ही बताया की सेफ हाउस वाले सीन में कोई ‘किस’ स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। जोया के अनुसार, उस सीन में शारीरिक संबंधों के बजाय भावनात्मक कमजोरी और विश्वास को दिखाना ज्यादा जरूरी था।

News Source: आज तक
AI से फैला रहा था विमान हादसों का खौफ, पुलिस ने सिखाया सबक

AI से फैला रहा था विमान हादसों का खौफ, पुलिस ने सिखाया सबक

जबलपुर पुलिस ने विमान हादसों के फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले 18 वर्षीय युवक, अभी पटेल को नरसिंहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने विमान क्रैश के झूठे वीडियो बनाता था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है और उसे जेल भेज दिया है।

News Source: इंडिया टीवी
ट्रैक्टर को साइड देने में पलटा ऑटो, तीन लोग गंभीर घायल

ट्रैक्टर को साइड देने में पलटा ऑटो, तीन लोग गंभीर घायल

कटनी के बड़वारा में रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। हादसे में भुड़सा गांव निवासी अंजू बाई, कछारी गांव निवासी प्रेमलाल कुम्हार और देवराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
विधायक बरैया के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया पुतला

विधायक बरैया के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया पुतला

नीमच में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के गलत टिप्पणी करने पर विरोध जताया है। भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने शहर के भारत माता चौराहा पर विधायक बरैया का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही, कहा कांग्रेस पार्टी को ऐसे नेताओ को बाहर कर देना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सुनील शेट्टी ने जीता फैन का दिल : रील पर कमेंट कर ‘बॉर्डर 2’ देखने की शर्त की पूरी

सुनील शेट्टी ने जीता फैन का दिल : रील पर कमेंट कर ‘बॉर्डर 2’ देखने की शर्त की पूरी

सुनील शेट्टी के एक ‘जबरा’ फैन ने सोशल मीडिया पर शर्त रखी कि अगर एक्टर उसकी पोस्ट पर कमेंट करेंगे, तभी वह अपनी पत्नी के साथ ‘बॉर्डर 2’ देखने जाएगा। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपने पिता से सिफारिश करते हुए लिखा, ‘पापा कर दो’। इसके बाद सुनील शेट्टी ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया, ‘पहली बार में तुम दोनों जाना, फिर मां-बाप के साथ जाना’।

News Source: अमर उजाला