📱Download Our App
बालों का झड़ना होगा कम, हफ्ते में एक बार लगाएं यह हेयर पैक

बालों का झड़ना होगा कम, हफ्ते में एक बार लगाएं यह हेयर पैक

झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए केले और शहद का हेयर पैक लगाएं। केले के पोटैशियम और नेचुरल ऑयल बालों को मजबूती देते हैं, जबकि शहद नमी बरकरार रखता है। पके केले में एक चम्मच शहद मिलाकर जड़ों और बालों की लंबाई पर 20-30 मिनट लगाएं। फिर सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार लगाने से हेयर फॉल रुक जाएगा।

News Source: इंडिया टीवी
खेत की जाली में फैला करंट, 19 वर्षीय युवक की मौत

खेत की जाली में फैला करंट, 19 वर्षीय युवक की मौत

निवाड़ी के सकेरा भंडारण गांव में सोमवार सुबह 19 वर्षीय कुरबान परिहार अपने खेत में पानी देने गया था। उसी समय पास के खेत में लगाई गई धातु की जाली में करंट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में आरोप लगाया है कि पड़ोसी किसान के खेत में बिजली के खुले तारो की वजह से हादसा हुआ है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लाठी-डंडों से किया हमला, जनपद सदस्य समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज

लाठी-डंडों से किया हमला, जनपद सदस्य समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज

श्योपुर के पांडोला गांव सोमवार सुबह खेत में पानी जाने और पुराने विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गौरव सुमन को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस मामले में रामसिंह, रतन, मल्ला, रामलखन सुमन, जनपद सदस्य लक्ष्मीनारायण और लोडिया सहित कुल छह लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

News Source: दैनिक भास्कर
हरदा : रैपर एस लाला ने शहर में शूट किया अपना एल्बम

हरदा : रैपर एस लाला ने शहर में शूट किया अपना एल्बम

हरदा के उभरते रैपर एस लाला ने अपने नए 12 ट्रेक वाले म्यूजिक एल्बम ‘स्वयं’ की शूटिंग कर रहे है। खास बात यह है कि पूरे एल्बम को हरदा की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा । जनवरी के आख़िरी तक रैपर एस लाला का नया म्यूजिक एल्बम रिलीज़ हो सकता है । एस लाला अपने गानों के जरिए युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं ।

News Source: इंस्टाग्राम
धारदार हथियारों से युवक की हत्या, जंगल में मिली लाश

धारदार हथियारों से युवक की हत्या, जंगल में मिली लाश

पन्ना का रहने वाला तौहीद हसन (24) शनिवार से लापता था। परिजनों ने पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। आज उसका शव यूपी में बांदा की केन नदी के पास से मिला है। धारदार हथियारों से गोदकर उसकी हत्या की गयी और छुपाने के लिए लाश को जंगल में फेंक दिया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

News Source: एनडीटीवी
रीढ़ की हड्डी का दर्द बन सकता है इन बीमारियां का कारण

रीढ़ की हड्डी का दर्द बन सकता है इन बीमारियां का कारण

रीढ़ की हड्डी में अगर दर्द हो रहा है तो यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि स्लिप डिस्क या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय से जांच जरूर करा दे वरना बाद में चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। इससे बचाव के लिए सही स्तिथि में बैठना और उठना चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज या वॉक जरूर करे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
आनंदपुर ट्रस्ट पर कांग्रेस का आरोप-सेक्स स्कैंडल चल रहा, वीडियो किए जारी

आनंदपुर ट्रस्ट पर कांग्रेस का आरोप-सेक्स स्कैंडल चल रहा, वीडियो किए जारी

अशोक नगर जिले के आनंदपुर धाम को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आनंदपुर धाम में सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं । साथ ही दावा किया की 3 IAS अधिकारी ट्रस्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
‘हम होते तो शंट कर देते’.., CM ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री

‘हम होते तो शंट कर देते’.., CM ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है । पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईडी जांच करने गई थी तो CM ममता बनर्जी चोर की तरह जाकर फाइल उठाकर ले गईं । भारत सरकार ने बहुत धैर्य रखा है । अगर हम उस जगह होते तो अभी वहां हम राष्ट्रपति शासन लागू कराकर उनको शंट कर देते ।

News Source: एबीपी न्यूज़
किन्नरों को बंधक बनाकर लूटे लाखों रूपये, जांच में जुटी पुलिस

किन्नरों को बंधक बनाकर लूटे लाखों रूपये, जांच में जुटी पुलिस

मुरैना के अंबाह में रविवार रात किन्नर गुरु राबिया के घर 10 से 12 बदमाश हथियारों के साथ घुस गए। सभी ने हथियारों के बल पर तीन किन्नरों को बंधक बनाकर 15 तोला सोना, 5 किलो चांदी और 3 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही, लुटेरों ने पीड़ितों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

News Source: पंजाब केसरी
महेश्वर: बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, एक की मौत

महेश्वर: बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, एक की मौत

खरगोन के धरगांव में आज सोमवार सुबह 9 बजे सड़क किनारे खड़े चार लोगो और एक बाइक को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में हार्डवेयर व्यापारी मुन्ना कर्मा (55) की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल हुए है। टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर