इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सराफा इलाके में भीख मांगने वाला मांगीलाल असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। जांच में पता चला कि उसके पास शहर में तीन मकान, एक डिजायर कार और तीन ऑटो रिक्शा हैं। इतना ही नहीं, वह लोगों को ब्याज पर पैसे भी उधार देता है।
15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि?
इस साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाने वाली है। यह फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की शाम से शुरू होकर 16 फरवरी की शाम तक रहेगी, इसलिए व्रत और निशिता काल की विशेष पूजा 15 फरवरी को ही होगी। श्रद्धालु 16 फरवरी की सुबह 07:06 बजे से व्रत का पारण कर सकेंगे।
नेहा कक्कड़ ने काम और रिश्तों से लिया ब्रेक, पोस्ट देख फैंस हैरान
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अचानक अपनी जिम्मेदारियों, काम और रिश्तों से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं” और पपाराजी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। यह फैसला उनके हालिया गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर हुई तीखी आलोचना और ट्रोलिंग के बाद आया है।
नाबालिग से पिकअप वाहन में दुष्कर्म, आरोपी फरार
राजगढ़ के माचलपुर में घर पर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय नाबालिग को गांव का सूरज मालवीय बहाने से बुलाकर पिकअप वाहन में ले गया और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। मौके पर पिता के पहुंचने पर आरोपी घबराकर किशोरी को साथ लेकर भागा और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
₹2000 महीना बचाएं और पाएं ₹1.42 लाख से ज्यादा
पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही आरडी स्कीम जमा पर 6.7% सालाना ब्याज दे रही है। अगर आप पांच साल (60 महीने) के लिए हर महीने 2000 रूपए जमा करते है तो मैच्योरिटी पर कुल 1,42,732 रूपए मिलेंगे। जिसमे से जमा राशि ₹1,20,000 होगी और रिटर्न के तौर पर ₹22,732 मिलेंगे।
T20 World Cup: बांग्लादेश की जगह इस टीम को मिल सकती है एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकि है और बांग्लादेश अभी भी मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने को कह रहा है। ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह भारत आकर मार्च खेले या फिर बाहर हो जाये। अगर बांग्लादेश की टीम बाहर होती है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।
मंत्री विजय शाह पर मुकदमे की तैयारी: सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से माँगा जवाब
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में एसआईटी (SIT) ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई है कि राज्य सरकार ने अगस्त 2025 से अब तक इस पर कोई फैसला क्यों नहीं लिया और सरकार को जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
यौन शोषण और मानव तस्करी, आनंदपुर धाम पर बड़ा खुलासा
कांग्रेस ने अशोकनगर के आनंदपुर धाम ट्रस्ट पर देह व्यापार, मानव तस्करी और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीसीसी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दावा किया कि तीन IAS अफसर यहां काले धन को सफेद कर रहे हैं। साथ ही, दलित-आदिवासियों के यौन शोषण और गौहत्या की शिकायतों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा भी उठाया।
साउथ फिल्मों का धमाका, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में
यह हफ्ता साउथ फिल्में के नाम होने वाला है, जिसमे मलयालम, तमिल, तेलुगु से लेकर कन्नड़ भाषा की कई फिल्मे रिलीज़ होगी। जिसमे 22 जनवरी को ‘छठा पाचा: द रिंग ऑफ राउडीज’, 23 जनवरी को कन्नड़ फिल्म ‘लैंडलॉर्ड’, मलयालम थ्रिलर ‘बेबी गर्ल’ और ‘मायाबिम्बुम’ रिलीज़ होगी। इसके साथ ही ‘ओम शांति शांति’, कन्नड़ रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘कल्ट’ और ‘मैजिक मशरूम्स’ रिलीज़ होगी।
अपर्णा और प्रतीक यादव के तलाक की खबरें: 15 साल पुराना रिश्ता टूटने की चर्चा
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में समाजवादी पार्टी के कुनबे से जुड़ी एक बड़ी खबर चर्चा में है। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव के बीच तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।