📱Download Our App
वृश्चिक राशिफल : 20 जनवरी 2026

वृश्चिक राशिफल : 20 जनवरी 2026

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपके साहस से वे दूर होंगी। धन के आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मुफ्त के लालच में हुआ हादसा, 40 की जगह बैठा दिए 140 बच्चे

मुफ्त के लालच में हुआ हादसा, 40 की जगह बैठा दिए 140 बच्चे

झाबुआ के ‘नो मेलो’ में सोमवार को 40 बच्चों की क्षमता वाले ड्रैगन झूले में जबरदस्ती 140 स्कूली बच्चों को बैठा दिया गया। ओवरलोड होने की वजह से झूले के पिलर टूट गए और वह बाउंड्री के बाहर जा गिरा। हादसे में 10वीं कक्षा के 29 छात्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को फ्री ऑफर के चक्कर में वहाँ ले गया था।

News Source: दैनिक भास्कर
तुला राशिफल : 20 जनवरी 2026

तुला राशिफल : 20 जनवरी 2026

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते है । सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों की देखभाल के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कन्या राशिफल : 20 जनवरी 2026

कन्या राशिफल : 20 जनवरी 2026

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में नई तकनीकी का प्रयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहे । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिंह राशिफल : 20 जनवरी 2026

सिंह राशिफल : 20 जनवरी 2026

सिंह राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि का दिन है। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि, क्रोध और अहंकार से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कर्क राशिफल : 20 जनवरी 2026

कर्क राशिफल : 20 जनवरी 2026

कर्क राशि के जातक आज काफी ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं । अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है जो मन को शांति देगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मिथुन राशिफल : 20 जनवरी 2026

मिथुन राशिफल : 20 जनवरी 2026

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मुश्किल वक्त में हार न मानें, बजरंगबली के ये विचार बनेंगे आपकी ताकत

मुश्किल वक्त में हार न मानें, बजरंगबली के ये विचार बनेंगे आपकी ताकत

  • साहस: हमेशा निडर रहें और वही करें जो सही है।
  • समर्पण: अपनी चिंताएं भगवान को सौंप दें, मन शांत रहेगा।
  • विनम्रता: जो झुकना जानता है, वह सब कुछ पा सकता है।
  • आत्मविश्वास: कठिन समय में घबराएं नहीं, शक्ति आपके भीतर ही है।
  • भरोसा: विश्वास सबसे बड़ी ताकत है, इसे कभी कम न होने दें।
  • मेहनत: सफलता का रास्ता सिर्फ कड़ी मेहनत से होकर जाता है।
News Source: इंडिया टीवी
वृषभ राशिफल : 20 जनवरी 2026

वृषभ राशिफल : 20 जनवरी 2026

वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेष राशिफल : 20 जनवरी 2026

मेष राशिफल : 20 जनवरी 2026

आज का दिन करियर में उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च