प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शाही स्नान के लिए जाते वक्त हुए विवाद के बीच उन्हें नोटिस भेजा है। मेला प्राधिकरण ने नोटिस भेजकर ‘शंकराचार्य’ की उपाधि के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले का हवाला देते हुए प्राधिकरण ने 24 घंटे में जवाब मांगा है। वहीं अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है।
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
सिंगर नेहा कक्कड़ ने डिलीट किए गए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट ‘ज़िम्मेदारियां, रिश्ते, काम और हर चीज़ से ब्रेक लेने का समय आ गया है’ के बाद तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “प्लीज़ मेरे पति या मेरे परिवार को इन चीज़ों में मत घसीटो… मीडिया के लोग जानते हैं कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है।”
यूपी के कैबिनेट मंत्री ने बनाई अलग RSS सेना, बाटें बिना लाइसेंस का हथियार
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ‘राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना’ का गठन किया है, जिसका नाम RSS रखा गया है । आजमगढ़ में उन्होंने लगभग 2500 कार्यकर्ताओं को पीली वर्दी और डंडे वितरित किए। राजभर ने इन डंडों को ‘बिना लाइसेंस का हथियार’ बताते हुए कहा कि इनका उपयोग कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।
भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में भीषण आग, हुआ 1 करोड़ का नुकसान
भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में लगभग 40 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल की 13 गाड़ियों और 70 कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
औपचारिक ऐलान से पहले नितिन नबीन को मिली Z सिक्योरिटी
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है । भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है । उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया गया है । बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका ।
MP वासियों के लिए राहत की खबर
MP में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। पिछली दो रात में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं, दिन में धूप निकल रही है, लेकिन जनवरी के आखिरी सप्ताह में तेज सर्दी का एक और दौर आ सकता है। 2 से 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग में बादल और बारिश होने के आसार हैं।
मीन राशिफल : 20 जनवरी 2026
मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन की पुरानी समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने रोग से आज आपको राहत मिल सकती है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कुंभ राशिफल : 20 जनवरी 2026
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए निवेश के लिए समय शुभ है, लेकिन दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मकर राशिफल : 20 जनवरी 2026
मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आलस्य के कारण कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सक्रिय रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में पीठ दर्द की समस्या हो सकती है । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
धनु राशिफल : 20 जनवरी 2026
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए सरकारी कार्य आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । किसी निवेश से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन