📱Download Our App
फरवरी में चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, होगी धनवर्षा

फरवरी में चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, होगी धनवर्षा

फरवरी महीने में शनि और सूर्य के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों की तरक्की होने वाली है। मेष राशि वालों के आय के नए स्रोत खुलेंगे, वहीं मिथुन राशि वालों की कमाई बढ़ेगी। तुला राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट से फायदे के योग हैं, तो कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ और मान-सम्मान मिलेगा।

News Source: इंडिया टीवी
गुढ़ ब्रेकिंग : 10 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

गुढ़ ब्रेकिंग : 10 हजार की घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

जिले की गुढ़ तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर भगवानदीन चौरसिया को EOW की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक किसान से उसकी बेटी के EWS सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बदले पैसे मांग रहा था। किसान की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया और सोमवार शाम जैसे ही पैसे दिए गए ऑपरेटर को पकड़ लिया।

News Source: पत्रिका
महादेवगढ़ में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, ‘सफीना बनी सिमरन’

महादेवगढ़ में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, ‘सफीना बनी सिमरन’

खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर विवाह का केंद्र बना। छिंदवाड़ा की निवासी सफीना ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ‘सिमरन’ रखा और अपने बचपन के मित्र संत कुमार ठाकुर के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। उस समय महादेवगढ़ के संचालक अशोक पालीवाल और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

News Source: इंडिया टीवी
नर्मदापुरम ब्रेकिंग : फोरलेन बनेगा ये रोड

नर्मदापुरम ब्रेकिंग : फोरलेन बनेगा ये रोड

टू-लेन नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे को बनखेड़ी तक फोरलेन बनाया जाएगा। एमपीआरडीसी ने 78 किलो मीटर तक फोरलेन निर्माण के लिए पहले से सर्वे कर रही है। जल्द ही नियम अनुसार भूमि अधिग्रहण की जाएगी । इसकी लागत लगभग 2200 करोड़ रुपए होगी । प्रस्तावित फोरलेन में कई जगह नई पुलि या, ब्रिज, टर्निंग और बायपास का निर्माण किया जाएगा।

News Source: पत्रिका
अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

उज्जैन के उन्हेल रोड पर दो बाइक सवार दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए, राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सुल्तान पिता सलीम खान (27) को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेहान पिता मंसूर खान (17) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
मांझे से कटा बाइक सवार का गला, हालत गंभीर

मांझे से कटा बाइक सवार का गला, हालत गंभीर

जिले के बुधनी में सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार 43 वर्षीय सुखदेव वर्मा पिता हीरालाल के गले में मांझा फसने से गला कट गया। हादसे के बाद उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों का कहना है यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। फ़िलहाल सुखदेव का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

News Source: अमर उजाला
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीता गोल्ड मेडल

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीता गोल्ड मेडल

जिले की आरवी सराठे ने देवास में आयोजित 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत सभी परिजनों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और चाहने वालो ने बधाई दी है। आरवी के पिता ने बताया कि बच्ची की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अनुसाशन ने उसे जीत दिलाई है।

News Source: दैनिक भास्कर
BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘मेरे जूते की सुनेगा…’

BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘मेरे जूते की सुनेगा…’

रूद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘जो अधिकारी मेरी नही सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा’ कहते नजर आ रहे हैं । वीडियो बड़मा पट्टी में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल मच गया है । देखें वीडियो

News Source: इंस्टाग्राम
रिश्ता टूटने पर पलाश मुच्छल ने किया मूव-ऑन, किया अगली फिल्म का अनाउंसमेंट

रिश्ता टूटने पर पलाश मुच्छल ने किया मूव-ऑन, किया अगली फिल्म का अनाउंसमेंट

क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग रिश्ता टूटने के बाद सिंगर पलाश मुच्छल ने मूव-ऑन कर अब वे काम पर लोट रहे है। पलाश मुच्छल ने श्रेयस तलपड़े के साथ नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। तरण आदर्श के अनुसार, यह मुंबई के एक आम आदमी की कहानी होगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स पलाश को ‘धोखेबाज’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं और फिल्म के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

News Source: X ( ट्वीटर )
बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, जिंदा जला युवक

बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, जिंदा जला युवक

जिले के बड़ागांव धसान क्षेत्र में सोमवार शाम 7 बजे बाइक सवार रामदीन अहिरवार (26) और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गयी, जिस वजह से रामदीन की जिन्दा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में बैठे सभी लोग भाग गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर