📱Download Our App
उज्जैन पुलिस के साथी ‘हीरा’ की मौत, पुलिस लाइन में दिया गार्ड ऑफ ऑनर

उज्जैन पुलिस के साथी ‘हीरा’ की मौत, पुलिस लाइन में दिया गार्ड ऑफ ऑनर

उज्जैन में पिछले 20 वर्षों से भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने वाला पुलिस का अश्व ‘हीरा’ अब नहीं रहा। लंबी बीमारी के बाद 29 वर्षीय अश्व हीरा की मंगलवार को मौत हो गई। हीरा को पुलिस लाइन में सशस्त्र बल की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वह पुलिस के अश्व दल का सदस्य था।

News Source: अमर उजाला
चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाली स्त्रियां बदल देती हैं पुरुषों की किस्मत

चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाली स्त्रियां बदल देती हैं पुरुषों की किस्मत

आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं धर्मपरायण, साहसी और कठिन समय में धैर्य रखने वाली होती है, वह पूरे परिवार को लेकर चलती है। साथ ही, मीठी बात करने वाली और पैसो का महत्त्व समझने वाली स्त्रियां घर में सुख-समृद्धि लाती और वह लक्ष्मी का वास होती हैं। ऐसी पत्नी मिलने पर पुरुषों का जीवन खुशहाल हो जाता है।

News Source: इंडिया टीवी
जबलपुर ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर ब्रेकिंग : दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर में रांझी थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे रितेश पटेल (25) पर अज्ञात युवक ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी एक्टिवा से आए थे ओर रितेश के घर के बाहर गली-गलोच कर रहे थे। रोकने पर आरोपियों ने रितेश पर चाकू से हमला कर दिया। रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बैतुल ब्रेकिंग : टीम ने पकड़ा तेंदुआ, बच्चे पर किया था हमला

बैतुल ब्रेकिंग : टीम ने पकड़ा तेंदुआ, बच्चे पर किया था हमला

बैतूल के भौंरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों 4 वर्षीय बच्चे आर्यन उईके पर हमला करने वाले तेंदुए को सोमवार शाम 4:45 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) की विशेष टीम ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया । अब ये तेंदुआ भोपाल के वन विहार में हूँ रहेगा । बता दें कि तेंदुए ने क्षेत्र में अब तक कई लोगों पर हमला किया है । इसे 7 महीने में 4 बार जंगल छोड़ा जा चुका है।

News Source: दैनिक भास्कर
मामूली धक्का लगने पर छात्र को पीटा, 4 पर केस दर्ज

मामूली धक्का लगने पर छात्र को पीटा, 4 पर केस दर्ज

जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में एक मेले में भीड़ की वजह से 12वीं के एक छात्र से ध्रुव नाम के युवक को धक्का लग गया। इस बात को लेकर ध्रुव ने अपने दोस्तों के साथ छात्र को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित ने ध्रुव, नावेद खान, गौरव अग्रवाल और एक अन्य आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

News Source: अमर उजाला
अनूपपुर ब्रेकिंग : मझटोलिया में मिला अडानी पावर कंपनी के कर्मचारी का शव

अनूपपुर ब्रेकिंग : मझटोलिया में मिला अडानी पावर कंपनी के कर्मचारी का शव

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के मझटोलिया गांव में मंगलवार सुबह एक खेत में अडानी पावर कंपनी में काम करने आए एक युवक का शव मिला । मृतक की पहचान 28 वर्षीय पिंटू राजवाड़े के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेज दिया है। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे हत्या नहीं मान रही है ।

News Source: दैनिक भास्कर
सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल, जाने आज के भाव

सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल, जाने आज के भाव

सोने और चाँदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज के दिन 20 जनवरी (मंगलवार) को सोने का भाव बीते सत्र के मुकाबले 1.53 प्रतिशत उछलकर 1,47,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है। वहीं,चांदी की वायदा कीमत बीते सत्र के मुकाबले 2.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,17,599 रुपये पर जा चुके है।

News Source: इंडिया टीवी
बच्चों का झगड़ा शांत कराने गए युवक पर बैट से हमला, मौत

बच्चों का झगड़ा शांत कराने गए युवक पर बैट से हमला, मौत

जिले के कत्तलढाना इलाके में क्रिकेट ग्राउंड पर दो पक्षों में पथराव और झगड़ा हो रहा था, उस समय 27 वर्षीय मोहित गोहे मामला शांत कराने पहुंचे थे। तभी कुछ लोगो ने उन पर क्रिकेट बैट और डंडों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

News Source: आज तक
IND vs NZ : कितने बजे शुरू होंगे T20I मुकाबले, पहला मैच आज

IND vs NZ : कितने बजे शुरू होंगे T20I मुकाबले, पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जाने वाला है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरने वाली है। टी20 सीरीज के सभी मैच शाम 7:00 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

News Source: इंडिया टीवी
एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिलीं लाशें

एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिलीं लाशें

सहारनपुर के एक घर में अशोक नामक युवक, उनकी पत्नी, मां और दो बेटों की गोली लगी लाशें मिली है। कमरे से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि अशोक ने पहले सबको गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली, हालांकि हत्या की भी शंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।

News Source: आज तक