ईरान के पुलिस प्रमुख अहमद-रेज़ा रादान ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों को 3 दिन के भीतर सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है। सरकार ने इन प्रदर्शनों को ‘दंगा’ करार देते हुए चेतावनी दी है कि सरेंडर न करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि जो लोग समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करेंगे।
देवास कलेक्टर का सख्त एक्शन, लापरवाह डॉक्टर समेत 18 पर गिरी गाज
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 कर्मचारियों को सजा दी है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एक कर्मचारी को निलंबित किया गया, जबकि बीएमओ और डॉक्टरों सहित पांच की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और इलाज में कोताही बरतने पर कई स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन काटने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
वॉट्सऐप हैकिंग से बचना है? तुरंत ऑन करें ये 3 सेटिंग्स
आजकल हर कोई वॉट्सऐप की मदद से अपना पर्सनल डेटा शेयर करता है, ऐसे में आपकी एक लापरवाही प्राइवेसी को खतरे में डाल सकती है। हैकर्स और फ्रॉड से बचने के लिए वॉट्सऐप ने तीन जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। लिंक्ड डिवाइसेज की निगरानी, एडवांस प्राइवेसी सेटिंग्स और टू-स्टेप वेरिफिकेशन। इन्हे इनेबल करके आप अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।
कलेक्ट्रेट को मंदिर मानकर किसान ने की पूजा
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार को न्याय की उम्मीद में एक किसान ने कलेक्ट्रेट गेट पर पूजा-अर्चना की। ग्राम गुलई निवासी लखन पटेल ने कलेक्ट्रेट को ‘भगवान रूपी कलेक्टर का मंदिर’ मानकर मुख्य द्वार पर माला चढ़ाई और नारियल फोड़ा। किसान का आरोप है कि आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर पंचायत सचिव ने उससे ₹2 के बजाय ₹12 प्रति कॉपी के हिसाब से 6,180 रुपये वसूले।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ‘नितिन नबीन’ का भाषण आया सामने
नितिन नवीन ने अब तक के सभी वैचारिक संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा ‘राम लला हम आएंगे’ और ‘एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे’ जैसे नारे अब हकीकत बन चुके हैं। साथ ही उन्होंने कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पहले लाल चौक पर पाकिस्तानी झंडे लहराते थे लेकिन अब वहां शान से तिरंगा लहराता है।
कुत्तों की पॉटी उठाकर शख़्स हर साल कमा रहा 30 लाख, ये है बिजनेस मॉडल
ब्रिटेन के 39 साल के काइल न्यूबी कुत्तों की पॉटी साफ करके सालाना ₹30 लाख से अधिक कमा रहे हैं। इंस्टाग्राम से प्रेरित होकर उन्होंने ‘पेट पू पिक’ बिजनेस शुरू किया, जिसमें अब उनके 35 रेगुलर क्लाइंट्स हैं। वह पहली सर्विस के $40 और साप्ताहिक $20 चार्ज करते हैं। यह अनोखा पार्ट-टाइम काम उनकी एक्स्ट्रा अर्निंग का सबसे बड़ा ज़रिया है ।
T20 World Cup से पहले एक और खिलाडी हुआ चोटिल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाडी डेविड मिलर एसए20 खेलते हुए सोमवार शाम को चोटिल हो गए है। उन्हें कितनी गंभीर चोट लगी है अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कुल मिलकर कह सकते है कि मिलर अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। स्कैन के बाद ही पूरी बात साफ़ हो सकती है।
जंगल में भैंस चराने गई किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
जिले के ताला थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय दुर्गा यादव 17 जनवरी को पपड़ा पहाड़ के जंगल में भैंस चराने गई थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। अभी तक किशोरी का कोई पता नहीं चला है, फ़िलहाल पुलिस जंगल क्षेत्र में और आसपास के इलाक़ो में उसकी तलाश कर रही है।
धार: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जिले के कानवन गांव में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदनावर तहसील के पटवारी सुनील बेनल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दे कि नक्शा सुधार की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर आरोपी ने किसान से कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता भीमपुरा निवासी नारायण सिंह परिहार है।
उज्जैन न्यूज़ : 25 जनवरी को कोठी रोड पर राहगीरी आनंदोत्सव, CM होंगे शामिल
25 जनवरी को कोठी रोड पर राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन होगा। उत्सव की तैयारियों को नगर निगम द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत कोठी रोड तक दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की जा रही है । प्रभारी आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि इस राहगीरी आनंदोत्सव में CM मोहन भी शामिल होंगे।