📱Download Our App
Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें

Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी कुछ गलत वस्तुएं पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और दूरिया पैदा कर सकती हैं। इसलिए हमें अपने बैडरूम में देवी-देवताओं की मूर्तियां और अनाज नहीं रखने चाहिए। साथ ही, बेडरूम में बिस्तर के सामने शीशा नहीं लगाना लगाना चाहिए, इससे मन की शांति भंग हो सकती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
शराब रोकने पर ट्रैफिक जवान का सिर फोड़ा

शराब रोकने पर ट्रैफिक जवान का सिर फोड़ा

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर शराब पीने से रोकने पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया। बिचौली अंडरपास पर तैनात आरक्षक अनुराग शर्मा ने जब कार सवार ड्राइवर और क्लीनर को शराब पीने से टोका, तो आरोपियों ने उन पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल पुलिसकर्मी का आरोप है कि कनाड़िया थाने पहुंचने पर भी उन्हें तत्काल मदद नहीं मिली।

News Source: नईदुनिया
पहली बार कब पेश हुआ था “बजट”

पहली बार कब पेश हुआ था “बजट”

भारत में सबसे पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनेता जेम्स विल्सन ने पेश क‍िया था। उस समय जिन लोगो की इनकम 200 रूपए से कम थी उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होता था। लेकिन जिनकी आय 200 से 500 रुपये के बीच है तो उन्‍हें 2% और 500 से ऊपर की आय वालो को 4% टैक्स देना होता था।

News Source: न्यूज़ 24
रीढ़ की हड्डी के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी

रीढ़ की हड्डी के दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी

रीढ़ की हड्डी में लगातार दर्द को थकान या गलत पोस्चर समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्लिप डिस्क, स्पोंडिलोसिस या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। दर्द के साथ हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस होना नसों पर दबाव का लक्षण है। बचाव के लिए सही पोस्चर बनाए रखें और नियमित योग या एक्सरसाइज करें।

News Source: एबीपी न्यूज़
बीजेपी विधायक पर महिला का संगीन आरोप

बीजेपी विधायक पर महिला का संगीन आरोप

धर्मपुरी से बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि जब वह मदद मांगने भोपाल स्थित उनके बंगले पर गई, तो विधायक ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला का यह भी आरोप है कि बाद में विधायक ने उस पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का झूठा केस दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया।

News Source: लल्लूराम
बॉर्डर 2′ के साथ रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर, सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी

बॉर्डर 2′ के साथ रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर, सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ तय हो गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टीजर को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी है। यह टीजर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

News Source: इंडिया टीवी
200MP कैमरा वाले iQOO 15R के सामने फीका पड़ेगा OnePlus 15R

200MP कैमरा वाले iQOO 15R के सामने फीका पड़ेगा OnePlus 15R

iQOO कंपनी भारत में “iQOO 15R” के नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो OnePlus 15R को टक्कर देगा। इसमें 200MP का कैमरा और 6.59 इंच का 1.5K 144Hz AMOLED वाला डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही, फ़ोन में 32MP सेल्फी कैमरा, 7600mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

News Source: हिंदुस्तान
क्या रोहित-विराट का होगा डिमोशन? BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव के संकेत

क्या रोहित-विराट का होगा डिमोशन? BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव के संकेत

BCCI अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिसका असर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति ‘ग्रेड A+’ कैटेगरी को खत्म करने पर विचार कर रही है। चूंकि कोहली और रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें ‘ग्रेड B’ में शामिल किया जा सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
77वां या फिर 78वां? कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत

77वां या फिर 78वां? कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत

भारत के गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उलझने चल रही है कि इस बार 77वां या फिर 78वां कौनसा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। लोग अक्सर बीते हुए सालों और गणतंत्र दिवस की संख्या के बीच भ्रमित हो जाते हैं, लेकिन इसका गणित बहुत सीधा है। चूंकि पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, इसलिए क्रमानुसार 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, द्वारका नॉर्थ में युवक की हत्या

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, द्वारका नॉर्थ में युवक की हत्या

दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में एक छठ पूजा पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति शव को घसीटकर पार्क में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

News Source: लल्लूराम