WPL 2026 में आरसीबी की गौतमी नाइक ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 73 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गौतमी ने हार्दिक पंड्या को अपना आदर्श बताया, जिसके बाद हार्दिक ने उन्हें वीडियो संदेश भेजकर पहले अर्धशतक की बधाई दी और ‘अनुशासन’ में रहने की सलाह दी। आर्थिक तंगहाली और संघर्षों को मात देकर गौतमी आज महिला क्रिकेट का उभरता सितारा बनी हैं।
लगे गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे, कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
इंदौर में टीम इंडिया के तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद फैंस का गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लगाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली ने रिएक्शन भी दिया है, वह हैरानी से फैंस की और देख रहे थे। हेड कोच बनने के बाद से गौतम गंभीर को लगातार फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में फंसे मंत्री विजय शाह
सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT उनके अन्य विवादित बयानों की भी जांच कर रही है। कोर्ट ने राज्य सरकार को कानून के अनुसार अभियोजन की मंजूरी देने को कहा है, जिसका फैसला अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेना है।
40 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी “सोनम कपूर”
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने वाली है। उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की कुछ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे वह क्रॉप टॉप, लंबी स्कर्ट और ऊपर मैचिंग का कोट पहने नजर आ रही है। पोस्ट शेयर करे हुए उन्होंने लिखा, “मम्मा डे आउट इवेंट के लिए तैयार.”
चाइना डोर का कहर, युवक की कटी नाक
लुधियाना के जमालपुर चौक पर पाबंदी के बावजूद बिक रही चाइना डोर ने एक युवक को लहूलुहान कर दिया। स्कूटर सवार गुरप्रीत सिंह के चेहरे पर प्लास्टिक डोर लिपटने से उनकी नाक बुरी तरह कट गई। खुद को बचाते समय उनके हाथ पर भी गहरे जख्म आए, जिसके बाद उन्हें 25 टांके लगाने पड़े। प्रशासन की ढीली कार्रवाई से लोगों में भारी रोष है।
जाने कितने आमिर है नेहा कक्कड़ के पति?
कल सोमवार को नेहा कक्कड़ के एक पोस्ट शेयर करने के बाद तरह-तरह की बाते शुरू हो चुकी है। बात करे उनके पति रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ की, तो उनकी नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ के बीच में है। रोहन म्यूजिक एल्बम, सिंगल्स और रिकॉर्डिंग डील्स से पैसे कमाते है। साथ ही, वो ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी मोटी रकम कमाते हैं।
एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, मचा हड़कंप।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में अमीन अशोक राठी, उनकी पत्नी, माँ और दो मासूम बेटे शामिल हैं। सभी के माथे पर सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस को मौके से तीन पिस्तौल बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया।
IND vs NZ: टी20 मैच से एक दिन पहले टीम में हुआ बदलाव
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को आखरी वनडे मैच में चोट लग गई थी। ऐसे में उनका पहला टी20 मैच खेला मुश्किल लग रहा है, उनकी जगह टीम में 24 साल के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया गया है। साथ ही एडम मिल्ने भी इंजरी से उबर रहे हैं। दोनों ही पहले तीन टी20 मैचों में नहीं दिखाई देंगे।
राहुल गांधी के सामने खुला राज, भागीरथपुरा में छिपाया गया मौतों का आंकड़ा
राहुल गांधी के इंदौर के भागीरथपुरा दौरे के वीडियो ने दूषित पानी से हुई मौतों और प्रशासन के ‘डेथ ऑडिट’ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में रहवासी दावा कर रहे हैं कि मौतों का असली आंकड़ा प्रशासन द्वारा बताए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। ऑडिट में केवल 21 मौतों का विश्लेषण किया गया, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार मरने वालों की संख्या अधिक है।
भारतीय सेना को मिलेंगे 10 ‘अजेय’ टी-72 टैंक, जबलपुर फैक्ट्री ने किया कायाकल्प
जबलपुर की वीकल फैक्ट्री ( VFJ ) ने भारतीय सेना के लिए 10 ‘अजेय’ टी-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन टैंकों को अत्याधुनिक इंजन और नई तकनीक से लैस किया गया है, जिससे इनकी मारक क्षमता और उम्र बढ़ गई है। चेन्नई के बाद अब जबलपुर देश का ऐसा दूसरा केंद्र बन गया है, जहां इन टैंकों का नवीनीकरण किया जा रहा है।