शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन दूसरी बात माता-पिता बनने वाले है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। फोटो में प्रिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और दोनों के साथ उनका तीन साल का बेटा मीर भी मौजूद है।
प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर की ढाई साल की बेटी का निधन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एक हृदयविदारक घटना घटी है। प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर संजय ठाकुर,की ढाई वर्षीय बेटी हिताशी की घर के बरामदे में रखे पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय बच्ची अचानक टब में गिर गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सतना के नामी सेंटर ने पुरुष को बताया ‘प्रेग्नेंट’? रिपोर्ट वायरल
सतना के डॉ. अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर में एक शख्स ने अपने पेट की सोनोग्राफी कराई थी। लेकिन जब उसने रिपोर्ट देखी, तो उसमे उसे गर्भाशय होने की बात लिख दी गई। हजारों रुपये फीस लेने वाले इस सेंटर की ऐसी हरकत से पीड़ित के होश उड़ गए। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पंजाब सरकार पर बरसे सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री में जनता का सामना करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार वादों से भाग रही है और गंभीर शासन के बजाय केवल ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही है।
पर्थ स्टेडियम में मैच के दौरान लगी आग
ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टस स्टेडियम में BBL मैच के दौरान अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान हुआ। स्टेडियम के बाहरी हिस्से के एक कमरे में आग लगने के कारण आसमान में काला धुआं फैलने लगा, जिससे दर्शक और खिलाड़ी हैरान रह गए। राहत की बात यह रही कि बचाव कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
‘बॉर्डर 2’ में क्यों नहीं है तब्बू? प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने बताई असली वजह
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ तब्बू नजर नहीं आएंगी, क्योंकि फिल्म की कहानी 1971 के लोंगेवाला युद्ध से अलग है। प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने कहा सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह का रोल नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनकी पत्नी का किरदार भी बदल गया है। फिल्म के दूसरे पार्ट में पुरानी फिल्म के केवल कुछ ही चेहरों को जगह दी गई है।
भारतीय महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा तय
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अप्रैल 2026 में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने आज इस सीरीज के शेड्यूल की घोषणा की, जिसका उद्देश्य जून 2026 में होने वाले ICC महिला टी20 विश्व कप की तैयारी करना है। यह सीरीज 17 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में खेली जाएगी।
क्या बार-बार होते हैं मुंह में छाले?, एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी चेतावनी
मुंह के छाले आम तौर पर मसालेदार भोजन या पेट की गड़बड़ी के कारण होते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले छाले गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में विटामिन B12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी, थायराइड, मधुमेह और गंभीर मामलों में ओरल कैंसर भी इसका कारण हो सकता है। यदि छाला महीनों तक ठीक न हो, वजन घटे या खून आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ट्विटर पर इतने व्यूज पर होती है कमाई
इस साल 2026 में X (Twitter) की कमाई ‘वेरीफाइड इंप्रेशंस’ पर टिकी है। 10 लाख इंप्रेशंस पर लगभग 700 रूपए मिलते हैं। एड्स के अलावा ब्रांड प्रमोशन से क्रिएटर लाखों की कमाई कर रहे हैं। हालांकि, पैसा पाने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और 3 महीने में 50 लाख व्यूज की शर्त पूरी करनी होगी। पैसे हर दो हफ्ते में $10 होने पर मिलता है।
फिन ऐलन बने नए ‘सिक्सर किंग’, BBL में तोड़ा सालों पुराना महा-रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन ऐलन ने बिग बैश लीग (BBL) के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 37 छक्के लगाए हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक है। उन्होंने पिछले साल के मिच ओवन (36 छक्के) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह नया कीर्तिमान स्थापित किया।