खरगोन जिले के मेनगांव क्षेत्र ग्राम इदारतपुरा में जंगली जानवर दिखने से इलाके में हड़कंप मचा है । क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के पास अब वन विभाग को लकड़बग्घे के पगमार्क भी मिले है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : एमपी के कोर्ट में चल सकता है विजय शाह पर केस
सुप्रीम कोर्ट के दख़ल के बाद अब कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के मामले में मंत्री विजय शाह पर इंदौर के एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल सकता है। अभी सीएम 23 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए गए हैं। ऐसे में सीएम के लौटते ही इस पर अंतिम फ़ैसला लेगी ।
डॉक्टर ने बताया क्यों जानलेवा है 6 घंटे से कम नींद?
अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, रोजाना 6 घंटे से कम की नींद खराब डाइट से भी अधिक खतरनाक है। यह शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को बढ़ाती है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और मोटापा का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि अच्छी डाइट या एक्सरसाइज नींद की कमी की भरपाई नहीं कर सकते है।
‘पत्नी 2 लड़को के बिच सोई थी, मैंने मार दिया’..UP में लव-मैरिज में हत्या
कानपुर के महाराजपुर में सचिन सिंह ने अपनी पत्नी श्वेता की गला दबाकर हत्या कर दी। चार महीने पहले ही दोनों ने परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। सचिन ने दावा किया कि पत्नी को बंद कमरे में 2 गैर मर्दों के बिच सोया देखकर उसने आपा खो दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया।
‘वन नाइट स्टैंड’ से शुरू हुई थी अर्चना पूरन सिंह की लव स्टोरी, किया खुलासा
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपनी 38 साल लंबी प्रेम कहानी पर बड़ा खुलासा किया है। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत महज एक कैजुअल ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘फ्लिंग’ के तौर पर हुई थी। दोनों उस वक्त ब्रेकअप के बाद रिबाउंड फेज में थे, लेकिन जल्द ही यह लगाव गहरी मोहब्बत और शादी में बदल गया।
सूर्यकुमार यादव के ₹100 करोड़ के मानहानि केस पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव द्वारा 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस की खबरों को महज अफवाह बताया है। खुशी ने साफ किया कि उनके पास कोई लीगल नोटिस नहीं आया है। उन्होंने पहले दावा किया था कि सूर्या उन्हें मैसेज करते थे, जिसे अब उन्होंने सामान्य बातचीत बताते हुए कहा कि लोगों ने ‘तिल का ताड़’ बना दिया है।
UP में रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
सुल्तानपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से अयोध्या धाम जा रही माघ मेला मेमू स्पेशल (04111) में चढ़ते समय एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने लगी। GRP-RPF की तत्परता से महिला की जान बच गयी।
जानें कौन है IPL 2026 नया स्पॉन्सर
IPL के आगामी सीजन से पहले BCCI ने एक बड़ी डील साइन की है। गूगल का AI प्लेटफॉर्म जेमिनी (Gemini) अब आईपीएल का नया स्पॉन्सर होगा। यह डील 3 साल के लिए लगभग 270 करोड़ रुपये में हुई है। क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई बड़ी AI कंपनी स्पॉन्सर के तौर पर पिच और मीडिया बैकड्रॉप पर दिखाई देगी।
समलैंगिक प्यार के लिए घर से भागीं 4 छात्राएं, 2 ने किया लड़कों का हुलिया
बिहार के गया में अनोखा मामला सामने आया है, जहां अनुग्रह कन्या विद्यालय की चार नाबालिग छात्राएं एक-दूसरे के प्यार में घर से भाग गईं। पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर उन्हें बरामद किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि पकड़े जाने से बचने के लिए दो छात्राओं ने लड़कों का हुलिया बना रखा था। पुलिस उन्हें सकुशल वापस ले आई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया ब्रेक, 2030 तक कर सकते है वापसी
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने खुलासा किया है कि वह कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। यह बात उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में हुए अपने लाइव शो के दौरान कही । जाकिर खान ने बताया कि ये ब्रेक 2028, 2029 या 2030 तक भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सेहत और पर्सनल लाइफ के लिए वक्त चाहिए।